समाजवादी पार्टी के नये पदाधिकारी हुए मनोनीत

-अंकित यादव व राहुल अग्निहोत्री बनाये गए जिलाध्यक्ष

उन्नाव। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल द्वारा लगातार जिला कार्यकारिणी के संगठन की शक्ति को बढ़ाया जा रहा है। इसी क्रम मे गुरुवार को समाजवादी पार्टी द्वारा शुक्लागंज निवासी अंकित यादव को मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड जनपद उन्नाव का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया। जिलाध्यक्ष बने अंकित यादव ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल व सपा के जिलाध्यक्ष राजेश यादव एवं मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष अनीश रजा का आभार प्रकट करते हुए पार्टी की उम्मीदों पर खरा उतरने की बात कही और बताया कि पार्टी कि मजबूती के लिए सदैव प्रतिबद्ध रहूँगा। नौजवानों के साथ जनपद मे समाजवादी की ताकत को मजबूत करुंगा।

-समाजवादी पार्टी द्वारा गाँधी नगर उन्नाव निवासी राहुल अग्निहोत्री को समाजवादी लोहिया वाहिनी का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया। राहुल अग्निहोत्री के जिलाध्यक्ष बनने पर उनके समर्थकों ने एक दूसरे का मुँह मीठा कर हर्ष जताया। -वही पश्चिम खेड़ा उन्नाव निवासी अमन अंजुम को समाजवादी युवजन सभा जनपद उन्नाव का जिलाध्यक्ष बनाया गया। – ग्राम जगदीश उन्नाव निवासी लकी कुमार को समाजवादी छात्र सभा जनपद उन्नाव का जिलाध्यक्ष बनाया गया। सभी बनाये गए नये पदाधिकारियों द्वारा समाजवादी की विचारधारा के साथ पार्टी को मजबूत करने करने का संकल्प लिया गया।

Related Articles

Back to top button