जेल में हो सकती है आजम खां की हत्या….

अक्सर विवादों में घिरे रहने वाले सपा नेता व पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि योगी राज में आपराधिक चरित्र के बाबाओं के हौसले बुलंद हैं। वो किसी से नहीं डरते। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार पुलिस की हिरासत में आजम खां की हत्या भी करवा सकती है।

अक्सर विवादों में घिरे रहने वाले सपा नेता व पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि योगी राज में आपराधिक चरित्र के बाबाओं के हौसले बुलंद हैं। वो किसी से नहीं डरते, उन्हें लगता है उनका कोई बाल भी बांका नहीं कर सकता। संबंधित अखाड़ो को ऐसे बाबाओं को बाहर निकाल देना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार पुलिस की हिरासत में आजम खां की हत्या भी करवा सकती है।

स्वामी प्रसाद मौर्य का पलटवार
पीठाधीश्वर परमहंस आचार्य के विवादित बयान के बाद स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि यह धर्माचार्यों का गुण नहीं है। यह कुख्यात और आपराधिक चरित्र के लोग हैं। साधु के भेष में खुद को छिपाए हैं। पुलिस भी कुछ नहीं कर रही है। इसी वजह से इस तरह के लोग पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि यूपी में बाबा जी की सरकार है, इसकी वजह से आपराधिक चरित्र के बाबाओं के हौंसले बढ़े हुए हैं। आजम खां के एनकाउंटर संबंधी बयान पर मौर्य ने कहा कि आजम खां राजनीतिक दुर्भावना के शिकार हुए हैं। भाजपा सरकार में कानून पर यकीन नहीं है, पहले भी पुलिस हिरासत में हत्या की घटनाएं हो चुकी हैं।

परमहंस ने रखा था 25 करोड़ का इनाम
अपने विवादित बयानों से चर्चा में रहने वाले अयोध्या के परमहंस आचार्य ने सोमवार को राजधानी में फिर से एक बड़ा विवादित बयान दिया है। उन्होंने स्वामी प्रसाद मौर्य को मारने वाले को 25 करोड़ का इनाम देने की घोषणा को दोहराया। परमहंस ने कहा कि स्वामी प्रसाद सनातन विरोधी हैं, वह जिस भाषा में समझेंगे उसी भाषा में समझाएंगे। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अबकी बार अगर पानी नाक से ऊपर गया तो उनका काम तमाम हो जाएगा।

Related Articles

Back to top button