युवक की हत्या, स्टेट हाईवे किनारे शव मिलने पर फैली सनसनी


हमीरपुर : सदर कोतवाली क्षेत्र के कलौलीतीर गांव में शनिवार की रात 25 वर्षीय युवक की अज्ञात लोगों ने हत्या कर शव स्टेट हाईवे किनारे फेंक दिया। सवेरे अर्द्धनग्नावस्था में शव मिलने से हड़कंप मच गया। युवक के सिर में चोट के निशान है। परिजनों के अनुसार युवक रात में अपने किसी दोस्त के साथ घर से निकला था। उसे खेतों की कतराई कराने भी जाना था। सीओ सदर ने घटना स्थल का निरीक्षण कर परिजनों से वार्ता की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

कलौलीतीर गांव निवासी किसान लल्लू वर्मा का तीसरे नंबर का पुत्र विकास शनिवार की रात घर से निकला था। परिजनों के अनुसार उसे खेतों की कतराई भी कराने जाना था। घर से जाते वक्त एक दोस्त उसके साथ था। रविवार की सुबह विकास का शव कलौलीतीर-पौथिया गांव के बीच प्रेमनारायण के खेत के सामने पटरी पर मिलने की खबर मिली तो परिवार में कोहराम मच गया। दौड़े-दौड़े परिजन घटना स्थल पर पहुंचे। विकास के गले में रस्सी के निशान मिले हैं। सिर में भी चोटे हैं। विकास सिर्फ लोवर पहने था। परिजनों ने हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई है।

विकास घर के कामकाज के साथ ही ट्रक में खलासी का काम करता था। शराब पीने का भी लती था। मृतक का बड़ा भाई महेश्वरीदीन बाहर मजदूरी करता है। मंझला भाई रामजी पिता की खेतीबाड़ी में हाथ बंटाता है। पुलिस मामले की जांच करने में लगी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Related Articles

Back to top button