एण्टी रोमियों टीम द्वारा चलाया गया ‘मिशन शक्ति’ एवं ‘शक्ति दीदी’ अभियान

संकट की घड़ी में 1090, 112, 1076, 1098, 108 का करें प्रयोग

छात्राओं को हेल्पलाइन नम्बरों, कल्याणकारी योजनाओं, महिला हेल्प डेस्क की दी गई जानकारी

बलिया। सहतवार पुलिस टीम द्वारा मिशन शक्ति-4 (मिशन दीदी) के अभियान के तहत शुक्रवार को सीटी कान्वेंट स्कूल, सहतवार में महिला आरक्षी द्वारा बालक/ बालिकाओं की समस्याओं को सुना गया तथा सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं के साथ ही पुलिस संबंधी महिला हेल्पलाइन नंबर 1090, 1098, 1076, 112, 181 तथा थाने पर स्थित महिला के बारे में जानकारी दी गई। बता दे कि उत्तर प्रदेश सरकार व पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश के द्वारा कम्युनिटी पुलिसिंग एवं महिला सशक्तिकरण हेतु मिशन शक्ति अभियान फेज-04 के तहत सहतवार थाने की महिला बीट आरक्षी (शक्ति दीदी) ने कस्बा के एक स्कूल में छात्राओं को सुरक्षा व कानून के साथ ही हेल्पलाइन नबंर के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

Related Articles

Back to top button