प्रतिमा स्थल का मंत्री ने किया भूमि पूजन

हजारों महिलाओं का बांटा साड़ी

रसड़ा(बलिया)। टिकादेवरी स्थित शिव प्रसाद गुप्त इंटर कालेज के प्रांगण में स्कूल के संस्थापक स्व हरिहर प्रसाद सिंह की प्रतिमा स्थल की वैदिक मंत्रों के बीच भूमि पूजन प्रदेश सरकार में मंत्री एके शर्मा ने किया। पुरोहित की भूमिका में पंडित धनंजय चौबे प्रेम पाण्डेय तथा जजमान की भूमिका में प्रदेश सरकार के नगर विकास मंत्री एवम ऊर्जा मंत्री ए के शर्मा एवम प्रबंधक राकेश कुमार सिंह पिंटू, महंत कौशलेंद्र गिरी रहे।

मंत्री ने हजारों गरीब, असहाय व विधवा महिलाओं को साड़ी वितरित किया। उन्होंने महिलाओ के बीच जाकर सरकार द्वारा दी जारी योजनाओ के बारे में पूछा। कहा की जनपद में कुछ ही दिनों में जो भी बिजली की समस्याएं वो भी दूर कर दी जाएगी। जनपद के विकास के लिए पीछे नहीं हटूंगा जो भी बन पड़ेगा उसे करूंगा।

सरकार की उपलब्धियों को गिनाकर उन्होंने मोदीजी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का आह्वान किया। ए के शर्मा ने जिलापंचायत सदस्य अशोक साहनी, रणधीर पासवान, बलिया नपा अध्यक्ष संतलाल गुप्ता, चेयरमैन चितबड़ागांव अमरजीत सिंह, पूर्व सैनिक संघ के अध्यक्ष महात्म सिंह, प्रवीण सिंह, आदि लोगो को माल्यार्पण कर अंग वस्त्रम से सम्मानित किया।प्रबंधक राकेश कुमार सिंह पिंटू ने बुके देकर 51 किलो का माला पहना कर स्वागत किया। महंत कौशलेंद्र गिरी ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। नगपुरा चिलकहर मुख्य मार्ग से नफरेपुर कलना तक साढ़े तीन किलो मीटर नव निर्मित मार्ग का लोकार्पण किया। इस मौके पर गोविंद राजभर, रामजी सिंह, दिनेश कुमार, संतोष कुमार, सुरेंद्र नाथ सिंह, रविंद्र नाथ सिंह, देव नाथ सिंह आदि उपस्थित रहे। संचालन चंदन सिंह ने किया।

Related Articles

Back to top button