राज्यमंत्री ने मयंकेश्वर शरण सिंह ने अपने आवास पर सुनी जनता की फरियाद।

तिलोई अमेठी। दिन रविवार को अमेठी स्थित राजभवन तिलोई निज आवास पर प्रदेश के स्वास्थ्य शिक्षा चिकत्सा राज्य मंत्री एवं तिलोई के विधायक मयंकेश्वर शरण सिंह ने विभिन्न जनपदों से जनसुनवाई में आये आगंतुकों से मुलाकात कर उन्हें नव वर्ष 2024 की शुभकामनाएं दी तथा उनकी समस्याओं को सुना एवं समस्याओं के निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। इस मौके पर तिलोई ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि कृष्ण कुमार सिंह, ब्लॉक प्रमुख सिंहपुर अंकित पासी,
अवनेन्द्र प्रताप सिंह,प्रधान प्रतिनिधि मो अशरफ,वीर बहादुर सिंह,श्याम मूर्ति यादव, जिला पंचायत सदस्य दिनेश जायसवाल सहित तमाम जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button