बिहार एसआई भर्ती परीक्षा की मार्कशीट ऐसे कर पाएंगे डाउनलोड  

 नई दिल्ली। बिहार पुलिस सबऑर्डिनेट सर्विस सेलेक्शन कमीशन (BPSSC) की ओर से एसआई भर्ती परीक्षा की मार्कशीट जारी कर दिया गया है। यह अंक आधिकारिक वेबसाइट https:/ /www.bpssc.bih.nic.in पर रिलीज किए गए हैं। उम्मीदवार इसे 07 फरवरी, 2024 तक डाउनलोड कर सकते हैं। इसके बाद लिंक को पोर्टल से हटा दिया जाएगा। इसलिए इस बात का खासतौर पर ध्यान रखें और इसे समय से डाउनलोड करके अपने अंक चेक कर लें।     

बीपीएसएससी ने इस संबंध में पोर्टल पर एक आधिकारिक सूचना भी जारी की है। इसके मुताबिक, अवर निरीक्षक मद्य निषेध एवं अनुमंडल अग्निशामालय पदाधिकारी के 64 पदों के लिए लिखित, मुख्य लिखित और शारीरिक योग्यता/ दक्षता परीक्षा के बाद फाइनल रुप से चयनित उम्मीदवारों का रिजल्ट 20 अक्टूबर, 2023 को घोषित किया गया था। वहीं, अब इन उम्मीदवारों के फाइनल मार्क्स रिलीज कर दिए गए हैं। कैंडिडेट्स 07 फरवरी, 2024 तक मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं।

BPSSC SI Final marks 2023 Out: बिहार एसआई भर्ती परीक्षा की मार्कशीट ऐसे कर पाएंगे डाउनलोड  

सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bih.nic.in पर जाना होगा। इसके बाद, होमपेज पर एसआई अंक 2023 लिंक पर क्लिक करें। अपना लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट करें। अब परिणाम जांचें और डाउनलोड करें। भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट लेकर रख लें। 

Related Articles

Back to top button