किशोरी संग दुष्कर्म कर भागने वाले को पुलिस ने मुठभेड़ में किया गिरफ्तार

हमीरपुर : किशोरी के साथ दुष्कर्म करने के मामले में पिता द्वारा दी गई तहरीर के बाद थाना सुमेरपुर की पुलिस ने आरोपित को मुठभेड़ में गिरफ्तार करते हुए उसके पास से तमंचा व कारतूस बरामद की है। आरोपित को जिला अस्पताल ले जाया गया है।
पुलिस अधीक्षक डा.दीक्षा शर्मा के निर्देशन में घटना के सफल अनावरण के लिए पुलिस टीमों का गठन किया गया था। थाना सुमेरपुर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम पारा रैपुरा जाने वाली चकरोड पर एक व्यक्ति बैठा है। यह वही व्यक्ति है जिसने बीती 09 मई को पारा रैपुरा मे 16 वर्षीय लडकी के साथ दुष्कर्म की घटना किया था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस उसी स्थान पर पहुंच गई। पुलिस टीम द्वारा आगे बढ़कर आरोपी को घेरकर टोका तो पुलिस को देखकर जान से मारने की नियत से उसने पुलिस टीम पर फायर कर दिया। पुलिस टीम ने आत्मरक्षा के लिए जवाबी फायर किया तो अभियुक्त के बाएं पैर के घुटने के नीचे गोली लगी। पुलिस टीम द्वारा मौके पर ही अवैध असलहा सहित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया।पूछताछ में अभियुक्त ने अपना नाम अभिषेक सचान पुत्र अनिल कुमार सचान उम्र करीब 31 वर्ष निवासी ग्राम पौथिया थाना ललपुरा बताया है। अभियुक्त ने बताया कि 09 मई को मरवा हार के पास एक लडकी के साथ मारपीट व दुष्कर्म किया था और लड़की को बेहोशी हालत मे छोड़कर भाग गया था। अभियुक्त को पकड़ने में प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार, उपनिरीक्षक राहुल मिश्रा, हेड कांस्टेबल आरिफ शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button