समाजवादी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाना हीसामाजिक न्याय यात्रा का मुख्य उद्देश्य:रामऔतार…

समाजवादी पार्टी के प्रादेशिक कार्यालय से गुरुवार को प्रारम्भ की गयी समाजवादी सामाजिक न्याय यात्रा के इटौजा पहुचने पर नगर पंचायत महोना के पूर्व चेयरमैन एन. इशरत बेग एवं सपा कार्यकर्ताओ द्वारा भव्य स्वागत किया गया।सामाजिक न्याय यात्रा के स्वागत के लिए कस्बे में मौजूद लोगो एवं कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए विधायक रामऔतार सैनी ने कहा कि समाजिक न्याय यात्रा का उद्येश्य समाजवादी नीतियो को जन-जन तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार से जनता ऊब चुकी है और बदलाव चाहती है। सामाजिक न्याय यात्रा का स्वागत करते हुए करते हुए पूर्व चेयरमैन एन . इशरत बेग ने कहा कि जातिगत जनगणना बहुत जरूरी है, तभी सामाजिक न्याय संभव है।

उल्लेखनीय है कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गुरुवार को बिजनौर के नूरपुर विधान सभा से विधायक रामऔतार सैनी एवं छात्र सभा के प्रदेश अध्यक्ष विनीत कुशवाहा के संयुक्त नेतृत्व मे समाजवादी समाजवादी सामाजिक न्याय यात्रा प्रारम्भ की गयी है। जो लखनऊ ,सीतापुर ,लाखीमपुर ,शाहजहांपुर सहित उत्तर प्रदेश के 16 जिलों से होकर बिजनौर जिले में जाकर समाप्त होगी।समाजवादी सामाजिक न्याय यात्रा के स्वागत मे जिला पंचायत सदस्य एडवोकेट महेश रावत, सपा बीकेटी ब्लॉक अध्यक्ष अजय रावत ,सेक्टर प्रभारी एडवोकेट सुहैल अहमद ,ब्रज किशोर मिश्रा सभासद, खुर्शीद अहमद ,सभासद फूलचन्द्र रावत ,अफजल बेग ,रिजवान ,तारिक राजा ,मुन्ना कुरेशी ,डा. संजय यादव ,बालक राम रावत ,आरिफ ,जावेद ,लवकुश यादव ,रामप्रकाश यादव,अमर सिंह सहित सैकड़ों सपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button