अवधपुरी प्रभु आवत जानी, भई शकल शोभा के खानी।।

लहरपुर सीतापुर ।अवधपुरी प्रभु आवत जानी, भई शकल शोभा के खानी।। भई सुहावन त्रिविध शरीरा, भई सरजू तट निर्मल नीरा ।। प्रभु श्री राम की पावन नगरी अयोध्या में नवनिर्मित मंदिर में रामलाल की प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर लहरपुर पक्के तालाब पर नगर पालिका प्रशासन के सानिध्य में होगा ।भव्य एवं विशाल 22 जनवरी को दीपोत्सव का आयोजन एवं विशाल भंडारा। आपको बताते चलें नगर पालिका प्रशासन लहरपुर के द्वारा नगर में स्थित आठ मंदिर, ,राम जानकी, मंदिर,गन्नी टोला, भोले नाथ मंदिर अंबर सराय, वाल्मीकि मंदिर बेहटी, बड़ी माता मंदिर पक्का तालाब, माता रानी मंदिर जोशी टोला लहरपुर आदि , में स्थित मंदिरों पर 16जनवरी 24 से निरंतर साफ सफाई पूजा पाठ पालिका प्रशासन के द्वारा नियुक्त किए गए पुजारियों के द्वारा निरंतर 24 जनवरी 2024 तक होगी निरंतर पूजा अर्चना । इस संबंध में जब अधिशासी अधिकारी पालिका परिषद अनिरुद्ध कुमार पटेल से जानकारी ली तो उन्होंने बताया कि शासन के दिशा निर्देश के अनुपालन में पालिका प्रशासन ने 8 मंदिरों पर पूजा करने हेतु ब्राह्मणों को चयनित किया है एवं नगर के आठों मंदिरों पर भव्य सजावट भजन कीर्तन एवं 22 जनवरी को भव्य दीपोत्सव मनाने हेतु 60 लीटर सरसों तेल लाखों दीपक, एवं भव्य विशाल भंडारे का आयोजन पालिका प्रशासन के द्वारा किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button