लोकसभा सचिवालय ने निलंबित संसादों के लिए जारी किया नया फरमान

संसद सुरक्षा चूक पर हंगामे के बाद अबतक 141 सांसदों को निलंबित किया गया है। इन निलंबित सांसदों में लोकसभा से 95 और राज्यसभा से 46 सांसद शामिल हैं। सभी सांसदों के निलंबन के बाद, लोकसभा सचिवालय ने निलंबित सदस्यों के लिए प्रतिबंधों की रूपरेखा तैयार करते हुए एक सर्कुलर जारी किया। सर्कुलर में संसद कक्ष, लॉबी और दीर्घाओं में उनके प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। निलंबन अवधि के दौरान, उन्हें समिति की बैठकों में भाग लेने, नोटिस पेश करने और समिति चुनावों में मतदान करने से रोक दिया गया है।

संसद सुरक्षा चूक की घटना पर विपक्ष केंद्रीय मंत्री अमित शाह के बयान की मांग पर अड़ी हुई है। लोकसभा सत्र के दौरान विपक्ष ने बार-बार केंद्रीय मंत्री के बयान की बात कही और जमकर लोकसभा में हंगामा मचाया। विपक्ष के हंगामे के बाद लोकसभा से कई सांसदों को निलंबित किया गया। अब तक लोकसभा से 95 और राज्यसभा से 46 सहित कुल 141 सांसदों को निलंबित कर दिया गया है। सांसदों के निलंबन के बाद, लोकसभा सचिवालय ने निलंबित सांसदों के लिए एक परिपत्र जारी किया, जिसमें उन्हें संसद कक्ष, लॉबी और दीर्घाओं में प्रवेश करने से रोक दिया गया।

सोनिया गांधी और पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे भी विरोध में हुए शामिल
कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी और पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे 141 विपक्षी सांसदों के निलंबन के विरोध में शामिल हुए।

विपक्षी सांसदों ने लगाया ‘लोकतंत्र बचाओ’ का नारा
संसद के शीतकालीन सत्र के लिए 141 सांसदों को निलंबित किए जाने के बाद विपक्षी सांसदों ने लोकतंत्र बचाओ का नारा लगाया है।

पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी पहुंचीं संसद
पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी संसद पहुंचीं। ममता बनर्जी आज पीएम से भी मिल सकती हैं।

इस सरकार ने लोकतंत्र का गला घोंटा- सोनिया गांधी
कांग्रेस संसदीय दल की बैठक में सांसदों के निलंबन पर सोनिया गांधी ने सरकार पर निशाना साधा। सोनिया गांधी ने तंज कसते हुए कहा- इस सरकार ने लोकतंत्र का गला घोंटा।

भाजपा देश में ‘एकल पार्टी शासन’ स्थापित करना चाहते हैं- खरगे
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बुधवार को आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री और भाजपा देश में एकल पार्टी शासन स्थापित करना चाहते हैं और संसद से सांसदों का निलंबन उसी के लिए किया जा रहा है। वे एक अकेला की बात करते हैं जो लोकतंत्र को ध्वस्त करने जैसा है।सोशल मीडिया एक्स पर एक लंबा पोस्ट करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष ने केंद्र सरकार पर कई आरोप लगाए हैं।

Related Articles

Back to top button