इब्राहिमाबाद प्रधान के प्रयासों से पौराणिक नाग देवता स्थल छठा निखरी

कोठी। इब्राहिमाबाद स्थित सौ वर्ष पुराने पौराणिक नाग देवता स्थल की प्रधान के प्रयासों से सौंदर्यीकरण व चबूतरा का निर्माण जोरों पर है। क्षेत्रीय लोगों में खुशी है। क्योंकि आगामी नाग पंचमी व आषाढ़ी पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं द्वारा दूध चावल चढ़वा करने सुविधा मिलेगी।क्योंकि उनके श्रृंखलाबद्ध खड़े होने पर्याप्त जगह लोगों को समस्या नहीं होगी। स्थल पर रंग बिरंगी लाइटों के साथ अन्य प्रकार की सजावटों योजना है। यही तालाब स्थित तालाब जीर्णोद्धार कर रंग-बिरंगे पौधों लगेगे।

हरख ब्लॉक क्षेत्र की 18 गांवों की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत इब्राहिमाबाद की प्रधान प्रमिला रावत है। इन गांव इब्राहिमाबाद, दुराजपुर, धुरिया, मैकूपुरवा, पीरपुर, बरगदहा, सैदहा, भुलभुलिया, झाबियापुर, लालपुर, नारायनपुर, गडरियनपुरवा, कारदेवन, अलीपुर, ठाकुरपुर, बाबापुरवा व आंशिक दरावपुर व हेतमपुर में करीब 22 हजार की आबादी है। उनकी समस्याओं को सुलझाने व विकास के लिए प्रधान प्रमिला रावत व उनके पति जितेंद्र रावत रातों दिन सती है। जिसका नतीजा है कि दशकों पुराने होलिका दहन विवाद निस्तारण साथ-साथ अन्य प्रकरण भी सुलझ गए।

इन दिनों इब्राहिमाबाद भानमऊ संपर्क मार्ग स्थित पौराणिक नाग देवता स्थल गाटा संख्या 3698 व 3699 पर ग्रामीणों सहयोग पक्का चबूतरे व सौंदर्यीकरण निर्माण है‌। इन्ही विकास कार्यों देख प्रधान के विरोधियों में अंदर खाने छटपटी बढ़ गई‌‌। बीते दिन प्रधान पति को गोली मारने की धमकी मिली। पुलिस ने उसके विरुद्ध कार्रवाई की। लेकिन अडिग हौसले वाले प्रधान पति जितेंद्र ने कार्य बंद नहीं कराया। शनिवार तेजी से कार्य हुआ। इसका जायजा प्रधान प्रमिला रावत ने लिया। उन्होंने बताया कि नाग देवता स्थल पर निर्माण साथ रंग बिरंगी लाइट लगेगी। आषाढ़ी पूर्णिमा व नाग पंचमी श्रद्धालुओं द्वारा दूध व चावल चढ़ाने अब सुविधा मिलेगी। क्योंकि अभी तक यहां पर एक वर्षों पुराना इमली के पेड़ पर ही दूध चढ़ता था। अब चबूतरा होगा।
उन्होंने बताया यही स्थित तालाब भी जीर्णोद्धार होगा। उसके किनारे पेड़-पौधे लगाने के साथ-साथ रंग-बिरंगी व फूल पत्तियां भी लगेगी। सार्वजनिक कार्य में बाधा डालने वाले के लिए इंस्पेक्टर कोठी संतोष कुमार सिंह ने प्रधान का सहयोग करने आश्वासन दिया है। उन्होंने बताया है कि अराजकतत्व व खुराफाती लोगों के लिए खैर नहीं है।

Related Articles

Back to top button