ब्लॉक प्रमुख के अंतिम दर्शन को उमड़ा जनसैलाब हर आंख हुई नम

पुरनपुर। तहसील क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम फत्तेपुर निवासी आशुतोष दीक्षित राजू की मां कमलेश्वरी देवी ब्लॉक प्रमुख पूरनपुर की आकस्मिक मृत्यु हो जाने के चलते क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ पड़ी उनके चाहने वाले इष्ट मित्र, क्षेत्र पंचायत सदस्य गण,मीडिया बंधु,क्षेत्र के संभ्रांत सहित भारी संख्या में लोगों का जनसैलाब उनके अंतिम दर्शन के लिए उमड़ पड़ा बताते चलें आशुतोष दीक्षित राजू ने क्षेत्र की जनता में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओ व पदाधिकारीओ सहित क्षेत्र पंचायत सदस्यों के दिलों मे अपनी,मधुर वाणी,प्रेम व्यवहार,मिलनसार एव सामजिक कार्यों के चलते जनमानस के दिलों में अपनी एक अलग पहचान बना रखी थी। इसी के चलते उन्होंने अपनी मां कमलेश्वरी देवी को क्षेत्र पंचायत सदस्य का चुनाव जीता कर ब्लाक प्रमुख बनवाया था।कई दिनों से बीमार होने पर उनका इलाज चल रहा था।बरेली के एक निजी अस्पताल में उन्होंने शरीर को छोड़ संसार को अलविदा कह दिया।जैसे ही यह खबर लोगो ने सुनी तो क्षेत्र में ही नहीं पूरे जनपद के संभ्रांत व जनसमुदाय उनकी अंतिम यात्रा में शामिल होने के लिए उमड़ पड़ा।अंतिम यात्रा में शामिल सभी व्यक्तियों की आंखें नाम दिखाई दी।परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।अंतिम यात्रा मुख्य रूप से एमएलसी सुधीर गुप्ता,पूर्व सांसद बलराज पासी,नगर पालिका परिषद पूरनपुर के अध्यक्ष शैलेंद्र गुप्ता,विधायक बरखेड़ा प्रवक्तानंद,विधायक बीसलपुर विवेक वर्मा,प्रधान संघ के जिला अध्यक्ष नरेश पाल सिंह,राइस मिलर संगठन के अध्यक्ष अमरजीत सिंह,समाजसेवी संदीप खंडेलवाल,कमलेश गंगवार सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button