श्रद्धा सुमन अर्पित कर मनाई गई संत रविदास जयंती, बच्चों को दी जानकारी

हमीरपुर : मुख्यालय स्थित अवतार मेहेर बाबा मांटेसरी जूनियर हाईस्कूल में शनिवार को धूमधाम से संत रविदास जयंती मनाई गई। विद्यालय के प्रबंधक मेहेर प्रकाश निगम ने संत रविदास की प्रतिमा में माल्यार्पण किया और उपस्थित बच्चों को संत रविदास के बारे में जानकारी भी दी।
इस मौके पर प्रधानाध्यापक अर्जुन सिंह यादव ने संत रविदास के जीवनकाल से जुड़ी घटनाओं के वारे में बच्चों को जानकारी दी और संत रविदास जी के दोहे गाए गए। इस मौके पर सभी शिक्षकों ने संत रविदास की प्रतिमा में पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस मौके पर मेहेर प्रकाश निगम, अर्जुन सिंह यादव, योगेंद्र दुर्वेदी, राजेश कुमार यादव, राकेश मोहन तिवारी, भागवत सिंह, रावेंद्र सचान, देवीदीन यादव, सुनीता, अल्का, रूची, अशोक कुमार, आरती मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button