महिलाओं के हित संरक्षण कानून की दी गई जानकारी

बलिया। जिला विधिक सेवा प्रधिकरण दीवानी न्यायालय बलिया के तत्वावधान में विधान से समाधान कार्यक्रम में महिलाओं के हित संरक्षण कानून संबंधी विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन तहसीलदार बांसडीह नीरज शुक्ला के अध्यक्षता में बांसडीह विकास खंड के परिसर में किया गया। जिसके अंतर्गत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा नामित डॉ हंसराज तिवारी रिसोर्स पर्सन द्वारा महिलाओं से संबंधित कानून के बारे में विस्तारपूर्वक से जानकारी दिया गया।

महिला कल्याण विभाग से ‘हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ़ वीमेन’ से जिला मिशन कोऑर्डिनेटर पूजा सिंह के द्वारा महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित समस्त योजनाओं के बारे में विस्तार पूर्वक से जानकारी दी गई। इस मौके पर जेंडर स्पेशलिस्ट निकिता सिंह, स्वयं सहायता समूह की महिलाएं समूह सखी, सुपरवाइजर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और एवं अन्य महिलाएं उपस्थित थी।

Related Articles

Back to top button