महिलाओं को शक्ति दीदी ने उनके अधिकारों व कर्तव्यों के बारे में दी जानकारी

बलिया। मिशन शक्ति अभियान फेज-4 के तहत गड़वार थाना क्षेत्र की महिलाओं व बालिकाओं कानून आदि के बारे में शक्ति दीदी द्वारा जागरूक किया गया।


गड़वार की महिला पुलिस टीम द्वारा मिशन शक्ति/ शक्ति दीदी अभियान के अंतर्गत महिलाओं एवं लड़कियों को उनके अधिकारों एवं कर्तव्यों से अवगत कराते हुए जागरूक किया गया। इसके साथ ही मजबूती के साथ उनके विरुद्ध होने वाले अपराध का मुखर होकर विरोध करने के लिए प्रोत्साहित किया गया। इस सम्बन्ध में बने कानून व सहायता प्रदान करने वाली विभिन्न संस्थाओं के बारे में बताते हुए टोल फ्री नम्बर 1090, 102, 181, 1076, 1098, 108, 112, 1930 महिला/साइबर हेल्प डेस्क से अवगत कराया गया और थाने में बने महिला हेल्प डेस्क की विस्तृत जानकारी दी गई। मिशन शक्ति सम्बंधित पुस्तिकाएं भी वितरित की गई।

Related Articles

Back to top button