इण्डिया गठबंधन से डर गयी है भाजपा : डा. अरविन्द रावत

युवा कांग्रेसी नेता ने प्रदेष प्रभारी अविनाष पाण्डेय का किया स्वागत
बाराबंकी।
युवा कांग्रेसी नेता डा. अरविन्द कुमार रावत ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेष प्रभारी अविनाष पाण्डेय से मुलाकात कर उनको वीरांगना ऊदा देवी पासी का चित्र भेंट किया। इस मौके पर बोलते हुए डा. अरविन्द रावत ने कहा कि पूरे देष में इण्डिया गठबंधन की लहर चल रही है। लोकसभा चुनाव में इसका परिणाम सबके सामने आयेगा। उन्होने यह भी कहा कि भाजपा शासनकाल में किसान, व्यापारी और गरीब तबके के लोग काफी परेषान चल रहे हैं। बेरोजगारों को रोजगार देने में भाजपा सरकार असमर्थ रही है। अगर देष में इस बार इण्डिया गठबंधन की सरकार बनी तो बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा किसानों को सम्मान मिलेगा और व्यापारियों को किसी भी तरह की कोई तकलीफ नही होगी। बाराबंकी लोकसभा सीट इण्डिया गठबंधन के कारण कांग्रेस के खाते में आयी है। अभी तक पिछले 10 वर्षों से कांग्रेस लगातार हारती चली आ रही है। जिसका कारण यह है कि पार्टी एक ही घराने के इर्द गिर्द ही घूम रही है। आम कार्यकर्ताओं को चुनाव लड़ने का मौका ही नही दिया जा रहा है। स्वागत के दौरान मुख्य रुप से सुरेष तिवारी, दीपेन्द्र पाण्डेय सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button