यूपी के अमेठी में दिन बढ़ने के साथ ही बढ़ गया तपिश का असर भी

अमेठी। नौतपा के तीसरे दिन सोमवार को तापमान में फिर बढ़ोत्तरी हुई है। अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री बढ़कर 45 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। घर से बाहर निकलने पर भीषण उमस और गर्म हवाओं से त्वचा झुलसने लगी है। सुबह से ही बुरा हाल था। दिन बढ़ने के साथ ही तपिश का असर भी बढ़ गया। गर्मी बढ़ने से लोग पसीनों से तर-बतर हो गये। न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।तापमान के बढ़ने से दिन में चैन है न रात में।

हालात यह हैं कि दिन में चल रही गर्म हवा रात में नौ बजे तक लोगों को गर्मी का एहसास दिला रही है। आधी रात के बाद ही थोड़ी सी ही राहत मिलती है। सुबह सूर्यदेव के दर्शन के साथ गर्मी अपना असर दिखाना शुरू कर देती है। दोपहर के समय सड़कों पर सन्राटा पसरा नजर आता है। तापमान के बढ़ने से दिन में चैन है न रात में। हालात यह हैं कि दिन में चल रही गर्म हवा रात में नौ बजे तक लोगों को गर्मी का एहसास दिला रही है

आधी रात के बाद ही थोड़ी सी ही राहत मिलती है। सुबह सूर्यदेव के दर्शन के साथ गर्मी अपना असर दिखाना शुरू कर देती है। दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा पसरा नजर आता है। जो लोग धूप में निकलते भी हैं। वह गर्मी से बचावे के लिए छाता व शरीर को कपड़ों से ढंककर निकलते हैं। दोपहर के समय गर्मी से बचाव के लिए आमजन छाया को तलाशते हुए रहते हैं। तो गर्मी को मात देने के लिए सड़क किनारे शीतल पेय पदार्थों की रेहड़ी व दुकानों पर लोगों की खासी भीड़ दिखाई देती है। गर्मी के चलते लोगों ने दिनचर्या में भी बदलाव कर लिया है। लोग बाहरी कामों को सुबह के समय निपटा लेना चाहते हैं।

सोमवार को अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, लेकिन गर्मी का असर रविवार के मुकाबले अधिक रहा। – तीस मई तक भीषण गर्मी मौसम विभाग के मुताबिक 30 मई तक हीट वेव का अलर्ट है। इस दौरान अधिकतम तापमान 46 डिग्री या इससे ज्यादा रहेगा। आर्द्रता का 40 से 50 प्रतिशत के बीच रहेगी। गर्म हवाओं के साथ भीषण उमस का सामना करना पड़ेगा।

मौसमी फल एवं सब्जियों का करें सेवन
गर्मी से बचाव को इन दिनों घर से पानी पीकर निकलें। सिर को ढककर सड़क पर जाएं। खरबूजा, तरबूज, आम आदि मौसमी फलों एवं सब्जियों का प्रयोग अधिक करें।

Related Articles

Back to top button