अमेरिका में पड़ रही भीषण गर्मी से पिघल गई अब्राहम लिंकन की मूर्ति

नई दिल्ली। भारत ही नहीं बल्कि अमेरिका में भी गर्मी का प्रकोप देखने को मिल रहा है। कई हिस्सों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। कई राज्यों के लिए हीटवेव अलर्ट भी जारी कर दिया गया है। इस चिलमिलाती धूप के बीच वाशिंगटन डीसी से हैरान कर देने वाला मामला सामन आया है।

दरअसल, यहां एक स्कूल के पास अमेरिका के 16वें राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन की 6 फुट की ऊंची मोम की प्रतिमा स्थित है, जो भीषण गर्मी के बीच बिल्कुल पिघल गई है। बता दें कि उत्तर-पश्चिमी वाशिंगटन में तापमान 37.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है जिसके कारण लिंकन की यह प्रतिमा शनिवार को पिघल गई।

सिर और दाहिना पैर पिघला
अब सोशल मीडिया पर लिकंन की पिघलने वाली प्रतिमा की तस्वीरें बहुत तेजी से वायरल हो रही है। इस तस्वीर को ध्यान से देखें तो लिंकन का सिर और दाहिना पैर पूरी तरह से पिघल गया है। वहीं, पैर धड़ से अलग हो गए हैं। 24 जून को शेयर की गई इस तस्वीर को 14.5 मिलियन बार देखा गया।

कब हुई थी ये मूर्ति स्थापित?
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, वर्जीनिया के कलाकार सैंडी विलियम्स IV ने फरवरी में गैरीसन एलिमेंट्री स्कूल के मैदान में कैंप बार्कर के ऐतिहासिक स्थल पर मोम की मूर्ति स्थापित की थी। यह मूर्ति कलाकार विलियम्स IV की ‘द वैक्स मॉन्यूमेंट सीरीज़’ का हिस्सा है।

Related Articles

Back to top button