शिक्षा और अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को ब्राह्मण सभा ने दिया सम्मान

कठुआ । ब्राह्मण सभा की कठुआ इकाई द्वारा मेधावी विद्यार्थियों के अलावा विभिन्न परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन दिखाने वालों को सम्मान दिया गया। ब्राह्मण सभागार में प्रधान डॉ दुष्यंत उब्बट की अगुवाई में आयोजित कार्यक्रम में सबसे पहले सुंदरकांड पाठ और पूजा अर्चना की गई जिसके बाद आयोजित सम्मान समारोह में काफी संख्या में बिरादरी के सदस्यों ने भाग लिया। सम्मान समारोह में स्कूली शिक्षा में साइंस स्ट्रीम में 97 प्रतिशत अंक हासिल करने वालों में भूमिका के अलावा विक्रांत मोहन, प्रगति शर्मा, मृदल शर्मा, अरचिता मगोत्रा, वंशिका शर्मा, मानसी भार्गव को सम्मान दिया गया।

इसके अलावा जम्मू यूनिविर्सटी में उत्कृष्ट प्रदर्शन दिखाने वाले मेधावी विद्यार्थियों में काजल खजूरिया, आरती शर्मा को सम्मान दिया गया। स्पेस में बेहतर प्रदर्शन दिखाने वालों में मुनीश शर्मा को सम्मान दिया गया। इसके अलावा कंपीटेटिव परीक्षााओं में उत्तीर्ण होने वालों में आईपीएस अरुण बलगोत्रा के अलावा जम्मू कश्मीर प्रशासनिक सेवा में उत्तीर्ण होने वालों में पुष्पक स्वरूप, विशाल पाठक, निखिल शर्मा, काशिल शर्मा, मानिक शर्मा, आयुष शर्मा और वर्षा शर्मा को सम्मान दिया गया। केंद्रीय विद्यालय से टेबल टेनिस में गोल्ड मेडल हासिल करने वाला जतिन शर्मा और शूटिंग में आल इंडिया स्तर पर गोल्ड मेडल हासिल करने वाले विशाल शर्मा को भी सम्मान दिया गया। वहीं, सम्मानित अतिथि के तौर पर कार्यक्रम में शामिल हुए स्वासथ्य एवं एजूकेशन विभाग में अतिरिक्त सचिव चांद किशोर शर्मा को भी सम्मान दिया गया। कार्यक्रम में मुल्ख राज शर्मा द्वारा लिखित पुस्तक भारतीय दर्शन का भी विमोचन किया गया।

ब्राह्मणा सभा के अध्यक्ष डॉ दुष्यंत उब्बट ने सभी को बधाई दी और भविष्य में भी शिक्षा और अन्य क्षेत्रों में इसी तरह से उत्कृष्ट प्रदर्शन जारी रखने को प्रेरित किया। इस मौके पर महासचिव सतपाल मंसोत्रा, कोषाध्यक्ष राजेंद्र शर्मा, सुरेंद्र मेहता, रजनीकांत शर्मा, राकेश शर्मा, नरेश शर्मा, प्रेस क्लब कठुआ के अध्यक्ष संजय पाठक, मनुज केसर, सुरेश शर्मा, दयानंद शर्मा, प्रो राममूर्ति शर्मा, सहित काफी संख्या में ब्राह्मण समाज के अन्य भी मोजूद रहे।

Related Articles

Back to top button