चन्द्रयान-3 के सफलता की खुशी सोशल मीडिया पर छाई

लखनऊ। भारत के चंद्रयान-3 के चांद पर सफलतापूर्वक उतरने पर पूरा देश जश्न मना रहा है। इस उपलब्धि के लिए देश ही नहीं बल्कि उत्तर प्रदेश की जनता भी सोशल मीडिया के जरिए इसरो को बधाई दे रही है। सोशल मीडिया के सभी प्लेटफार्म पर इस समय ‘चांद पर भारत के पहुंचने’ पर बधाईयां दी जा रही हैं।

भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के पास जाने वाला पहला देश बन गया है। चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर ने दक्षिणी ध्रुव पर लैंडिंग की है। इसको लेकर उत्तर प्रदेश में खुशी का माहौल है। सोशल मीडिया के ट्विटर, फेसबुक, व्हाटसअप, आदि प्लेटफार्म बधाई से भरे हुए हैं।

इसी बीच सोशल मीडिया के फेसबुक और व्हाटसअप पर एक चित्र सार्वजनिक हो रहा है, जिसमें एक चन्द्रमां और और धरती मां जिसे हम भूमि भी कहते हैं, वो चन्द्रयान से रक्षाबंधन मना रहे हैं। ये चित्र सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है।

यूपी पुलिस ने अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया है। चंदा मामा ‘अब न’ दूर के। चन्द्रयान-3 की सफल लैंडिग पर इसरो को बधाई दी है। चांद पर हम! इसी तरह सभी अपने-अपने तरीके से इसरो को बधाई देते नजर आ रहे हैं। चांद पर भारत के पहुंचने पर पूरे देश में जश्न का माहौल है।

Related Articles

Back to top button