मौनी अमावस्या पर महोदय का महासंयोग, सर्वार्थ सिद्धि और बुधादित्य योग से बना विशेष दिन, पितर होंगे प्रसन्न- ज्योतिषाचार्य राहुल भारद्वाज

इस्लामनगर: इस साल मौनी अमावस्या 9 फरवरी दिन शुक्रवार को है। मौनी अमावस्या पर सर्वार्थ सिद्धि योग, बुधादित्य योग और महोदय योग के मिलन से महासंयोग बन रहा है। इस वजह से मौनी अमावस्या का दिन और भी विशेष हो गया है। मौनी अमावस्या पर बना यह महासंयोग पितरों को प्रसन्न करने के लिए बहुत ही शुभ है। मौनी अमावस्या के अवसर पर पवित्र नदियों में स्नान करने से पाप खत्म होते हैं। और पुण्य मिलता है। इस दिन स्नान, दान, जप, तप, तीर्थ यात्रा आदि का विशेष लाभ मिलता है। आचार्य राहुल जी से जानते हैं मौनी अमावस्या पर बनने वाले महासंयोग के बारे में मौनी अमावस्या के दिन पितरों को प्रसन्न करने के लिए तर्पण, पिंडदान, दान, श्राद्ध आदि करते हैं।
ज्योतिषाचार्य राहुल भारद्वाज का कहना है कि ज्योतिषशास्त्र में चतुर्दशी तिथि के साथ अमावस्या तिथि का होना, श्रवण नक्षत्र, व्यतीपात योग और शकुनी करण के संयोग से महोदय योग का निर्माण होता है। इस बार मौनी अमावस्या पर महोदय योग बन रहा है। मौनी अमावस्या पर महोदय योग सुबह 08:04 मि० से लेकर शाम 07:06 मि० तक रहेगा। महोदय योग में स्नान, दान, पुण्य, तीर्थ यात्रा, पितृ पूजा करने से कई लाभ होते हैं।
मौनी अमावस्या पर श्रेष्ठ बुधादित्य योग भी बन रहा है। जो पितरों की प्रसन्नता के लिए श्रेष्ठ योग माना गया है। इस योग में पितरों की पूजा और ग्रहों की शांति कराना अच्छा माना जाता है। जिसकी कुंडली में सूर्य नीच का है या कमजोर होकर अशुभ प्रभाव दे रहा है तो वे लोग भी मौनी अमावस्या पर बुधादित्य योग में ग्रह शांति करा सकते हैं।
मौनी अमावस्या पर ग्रह-नक्षत्र स्थिति
9 फरवरी को मौनी अमावस्या के दिन श्रवण नक्षत्र, व्यतिपात योग, शकुनी करण, मकर राशि का चंद्रमा होगा। माघ आमवस्या तिथि सुबह 08 बजकर 02 मिनट से 10 फरवरी को प्रात: 04 बजकर 28 मिनट तक है. ब्रह्म मुहूर्त 05:21 मि० से प्रातः 06: बजकर 13 मि० तक है।

Related Articles

Back to top button