श्रीराम दरबार के साथ निकली भव्य कलश यात्रा

फतेहपुर-बाराबंकी। नगर में राम दरबार के साथ निकली भव्य कलश यात्रा ने माहौल पूरी तरह भक्तिमय कर दिया। फूलों से सजी बघ्घी पर श्री राम दरबार के स्वरूप विराजमान किए गए। बाल्मीकि समाज द्वारा शामिल लव कुश व महर्षि बाल्मीकि की झांकी आकर्षण का केंद्र थी। कड़ी ठंड भी महिलाओं का उत्साह फीका नहीं कर सकी। संघ, विहिप, शांतिकुंज के नेतृत्व में निकाली शोभायात्रा में नगर व ग्रामीण क्षेत्र से हजारों महिलाएं व छात्राएं शामिल हुई। समाज के सभी वर्ग के लोगों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई, जिससे शोभा यात्रा का दृश्य विहंगम हो उठा। स्थिति यह थी कि एक ओर से दूसरे छोर का अनुमान लगाना कठिन था। शोभायात्रा में रामधुन के बीच मंदिर निर्माण से जुड़े जोशीले नारे गूंजते रहे। श्री शक्तिधाम महादेव तालाब परिसर में सुबह से पीत वस्त्रधारी महिलाओं का एकत्रीकरण शुरू हो गया था ।

राम आरती तथा कलश पूजन कर शोभायात्रा का शुभारंभ हुआ। श्रद्धालुओं ने जगह- जगह आरती, पुष्प वर्षा तथा प्रसाद वितरण कर शोभा यात्रा का स्वागत किया। पचघरा, ब्रह्मणी टोला, पटेल चौक, सट्टी बाजार, कचहरी होकर शोभायात्रा वापस शक्तिधाम परिसर में समाप्त हुई। भंडारा प्रसाद वितरण कर समापन हुआ। जिला कार्यवाह सुधीर जी, विपिन राठौर, धनीराम गुप्ता, रामसूरत जी, सुनील सिंह श्रेयश आदि ने नेतृत्व किया। ब्रह्म प्रकाश दीक्षित, राजेश पाठक, राजीव नयन तिवारी, नैन्टू सिंह, दद्दन सिंह संजय यादव, जगदीश गुप्ता, मुकेश अग्रवाल, अंकित मिश्रा आदि ने सक्रिय सहयोग किया।
रामलीला सेवा समिति के तत्वाधान में निकला भगवान श्रीराम का विमान रथ संगत प्रांगण से मुंशीगंज से पटेल नगर चौराहा बाईपास ब्लॉक चौराहे पर पहुंचा। जहा से गुजर रहे केंद्रीय मंत्री नितिन प्रसाद के साथ एमएलसी अवनीश जिला, पंचायत अध्यक्ष राजरानी रावत, जिलाध्यक्ष अरविंद मौर्य ने भगवान श्री राम की आरती और पूजन किया। इसके पश्चात मंत्री जितिन प्रसाद कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रसूलपुर पहुंचे। जहा एक मैरिज लान का फीता काटकर शुभारंभ किया और भगवान श्री राम की पूजा अर्चना की। इस मौके पर सांसद उपेंद्र रावत, अवधेश श्रीवास्तव, नवीन राठौर, एसडीएम पवन कुमार आदि मौजूद थे।

बाक्स
कोतवाली फतेहपुर परिसर में क्षेत्रीय विधायक साकेन्द्र वर्मा व महंत हेमंत दास ने भगवान राम की आरती पूजन वंदन किया। इस मौके पर रामलीला के समस्त कार्यकर्ता पंकज श्रीवास्तव, रजत मिश्रा, पंडित भूपेंद्र मिश्रा, पंडित प्रखर कुमार शर्मा, रणजीत, प्रिंस के साथ सैकड़ो राम भक्त मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button