आज हो जाएगा साफ किसकी बनेगी केंद्र में सरकार

लोकसभा चुनाव 2024 के मतदान के बाद आज भाजपा कांग्रेस समेत देश की तमाम राजनीतिक पार्टियों की किस्मत का फैसला होगा। आज चुनावी नतीजे आने के साथ ही साफ हो जाएगा कि सत्ता पर कौन बैठेगा। एक तरफ एनडीए है तो दूसरी तरफ इंडी गठबंधन। हालांकि एग्जिट पोल्स में एक बार फिर मोदी सरकार की वापसी का अनुमान जताया गया है।

चुनाव आयोग सुबह 8 बजे वोटों की गिनती शुरू करेगा। लोकसभा की कुल 543 सीटें हैं और बहुमत के लिए 272 सीटें जरूरी हैं।

लोकसभा चुनाव के नतीजों की पल-पल की जानकारी के लिए हमारे साथ बने रहें…

एग्जिट पोल के मुताबिक भाजपा करेगी 300 पार
एग्जिट पोल के मुताबिक भाजपा एक बार फिर तीन सौ पार करेगी और 305 से 315 सीटों के साथ बहुमत हासिल कर सकती है। वहीं, कांग्रेस 62-72 से अधिक सीटें जीत सकती है।

एग्जिट पोल में महाराष्ट्र में कड़ी टक्कर का है अनुमान
एग्जिट पोल में महाराष्ट्र में कड़ी टक्कर का अनुमान जताया गया है। हालांकि, आज चुनावी नतीजों में ये साफ हो जाएगा कि वहां कौन किसपर भारी है।

एग्जिट पोल को कांग्रेस ने नकारा
लोकसभा चुनाव में वोटिंग खत्म होने के बाद एग्जिट पोल में भाजपा को बड़ी जीत का अनुमान जताया गया है। हालांकि, कांग्रेस ने इसे फर्जी बताया है।

हाई प्रोफाइल सीट पर केंद्रीय मंत्री की प्रतिष्ठा दांव पर
महाराष्ट्र की मुंबई नॉर्थ लोकसभा सीट की गिनती वीआईपी सीटों में होती है। यहां से कैबिनेट मंत्री पीयूष गोयल चुनावी मैदान में हैं। मौजूदा सांसद पूनम महाजन वजेंदला राव है। इस बार पीयूष गोयल पर बीजेपी ने दांव चला है।

कोई भी शरारत करने की कोशिश करेगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी
लोकसभा चुनाव 2024 की मतगणना की तैयारी पर अयोध्या के आईजी प्रवीण कुमार ने कहा कि चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार आवश्यक प्रबंध कर लिए गए हैं…CCTV लगा दिए गए हैं…सुरक्षा बलों को ब्रीफिंग कर दी गई है…किसी भी अप्रिय घटना पर नजर रखी जाएगी और जो कोई भी शरारत करने की कोशिश करेगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

मतगणना से पहले पूरे देश में सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम
लोकसभा चुनाव 2024 की मतगणना में अब कुछ ही घंटे का समय शेष बचा है। मंगलवार (4 जून) को सुबह 8 बजे से वोटों की काउंटिंग शुरू हो जाएगी इसको लेकर चुनाव आयोग ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। मतगणना से पहले किसी भी तरह की अप्रिय घटना ना हो इसके लिए पूरे देश में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

नतीजों का काउंटडाउन शुरू
लोकसभा चुनाव के आज नतीजे आने वाले हैं। सुबह आठ बजे वोटों की गिनती शुरू होगी और कुछ ही घंटों में साफ हो जाएगा कि किसकी सरकार केंद्र में बनेगी।

Related Articles

Back to top button