संसद जाएंगे Nitish Kumar के दोस्त जीतनराम मांझी

गया। लोकसभा चुनाव 2024 के लिए काउंटिंग अब अपने अंतिम चरण में है। इस बीच, जीतनराम मांझी बिहार से जीत दर्ज करने वाले पहले प्रत्याशी बन गए हैं।

उन्होंने राजद प्रत्याशी को एक लाख से ज्यादा वोटों से हराया है। मांझी को कुल 4,94,960 वोट मिले हैं। राजद प्रत्याशी कुमार विश्वजीत को 3,93,148 वोट मिले हैं। वहीं, तीसरे नंबर पर चल रहीं बसपा प्रत्याशी सुषमा कुमारी को अबतक 12376 वोट मिले हैं। जीतनराम मांझी ने कुल 1,01,812 वोटों से जीत दर्ज की है।

जीतन राम मांझी के चुनाव लड़ने के कारण गया सीट पूरे चुनाव में चर्चा का विषय बनी रही। हिंदुस्तान आवाम मोर्चा के जीतनराम मांझी का सीधा मुकाबला राजद प्रत्याशी कुमार विश्वजीत से था। ऐसा माना जा रहा था कि राजद के कुमार विश्वजीत मांझी को कड़ी टक्कर देंगे। हालांकि, मांझी की एक लाख वोटों के बड़े अंतर की जीत ने ऐसे अनुमानों को पूरी तरह खारिज कर दिया है।

बता दें कि गया लोकसभा सीट लंबे समय से एनडीए का गढ़ रहा है। सुरक्षित लोकसभा सीट 1967 से ही अनुसूचित जाति के लिए सुरक्षित है। 2019 के लोकसभा चुनाव में यहां से जदयू प्रत्याशी विजय मांझी विजयी हुए थे। वहीं, मांझी दूसरे स्थान पर रहे थे।

2019 के चुनाव में विजय मांझी को जहां 4,67,007 मिले थे, वहीं मांझी को 3,14,581 मिले थे। मांझी को उस समय करीब डेढ़ लाख वोटों से हार का सामना करना पड़ा था।

2024 लोकसभा चुनाव की काउंटिंग के बाद मांझी की जीत की घोषणा हो चुकी है। उनकी गया टू दिल्ली का सपना पूरा हो गया है। चुनाव नतीजों की घोषण का बाद हिंदुस्तान आवाम मोर्चा के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। हम कार्यकर्ता ढोल-नगाड़ों के साथ एक-दूसरे मिठाई खिलाकर जश्न मना रहे हैं।

Related Articles

Back to top button