महिला शिक्षक संघ का स्थापना दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया गया

पीलीभीत। उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में कल पूर्व संध्या पर मण्डल अध्यक्ष अनीता तिवारी के द्वारा महिला शिक्षक सम्मेलन और रात्रि भोज स्थानीय संतोष होटल में किया गया।एक नन्हा सा पौधा तीन साल में शिक्षक राजनीति के वट वृक्ष के रूप में उभर कर सामने आया। प्रदेश अध्यक्ष सुलोचना मैम ने हर जनपद में यूपीएमएसएस का गठन करके महिला शक्ति का परचम लहराया और दिखाया कि महिला मात्र वोट नहीं है।उसमें नेतृत्व की अदभुत क्षमता भी है।
पीलीभीत में महिला शिक्षकों की कोई समस्या हो या कोई भी मुद्दा हो,एक सशक्त मजबूत नेतृत्व के रूप में 2022 से लगातार अध्यक्ष अनीता तिवारी ने महिलाओं का साथ दिया है।सात ब्लॉक और नगर क्षेत्र में यूपीएमएसएस की 15 सदस्यों की कार्यकारिणी प्रथम वर्ष एक माह में ही गठित करके अनीता तिवारी ने एक रिकॉर्ड बनाया। पुरानी पेंशन बहाली के लिए भी लगातार 3 वर्षों से संघर्षरत हैं।वर्ष 2023 में इसीलिए उनको संयुक्त कर्मचारी परिषद की वरिष्ठ उपाध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया गया। वर्ष 2024 में यूपी एमएसएस की मंडल अध्यक्ष चुनी गईं।उनकी और महामंत्री अराधना कश्यप की आवाज अब हर महिला शिक्षक की आवाज बन गई है।तीसरे स्थापना दिवस के अवसर पर अपनी कर्मठ और जुझारू कार्यकारिणी को अपने हाथों से मुंह मीठा कराकर उनका मनोबल बढ़ाया।महामंत्री और मंडल मीडिया प्रभारी अराधना कश्यप ने सभी का आभार व्यक्त किया।जिला मीडिया प्रभारी श्रुति कीर्ति यादव,उपाध्यक्ष माहेनूर,मीडिया प्रभारी श्रुति यादव,कोषाध्यक्ष डॉली यादव,नगर अध्यक्ष परणीता सिन्हा,महामंत्री विभा मिश्रा,पुष्पलता शर्मा,यामिनी मिश्रा,स्वाति शर्मा,मीनाक्षी मिश्रा,वंदना द्विवेदी और ब्लॉक अध्यक्ष मरौरी आदि इस अवसर पर उपस्थित रहीं हैं।

Related Articles

Back to top button