वन विभाग के मिली भगत से प्रतिबंधित पेड़ों पर चला आरा

बीकेटी लखनऊ राजधानी लखनऊ के विकासखंड बीकेटी क्षेत्र अंतर्गत रजौली गांव में वन विभाग व पुलिस की मिली भगत से प्रतिबंधित हरी नीम के दो पेड़ वन माफियाओं ने काट दिए। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण पर जोर देते हैं।

प्रतिवर्ष लाखों की तादाद में वृक्षारोपण अभियान के तहत पेड़ लगाए जाते हैं। वहीं दूसरी हो और लकड़ी माफियाओ के हौसले बुलंद है वन विभाग व स्थानीय पुलिस की मिली भगत से आए दिन प्रतिबंधित पेड़ों का कटान होता रहता है। जब इस संबंध में क्षेत्रीय वनरक्षक से बात की गई तो उन्होंने बताया कि यह सब तो चलता रहेगा मैं छुट्टी पर हूं मुझे कोई जानकारी नहीं है।

Related Articles

Back to top button