फ्लाइट अटेंडेंट ने सोशल मीडिया पर साझा किया अपने 25 सालों का अनुभव

नई दिल्ली। आए दिन सोशल मीडिया पर ऐसी कई वीडियो सामने आती हैं, जिसमें फ्लाइट अटेंडेंट और पायलट के साथ यात्रियों को बदतमीजी करते हुए देखा जाता है। इसी बीच एक फ्लाइट अटेंडेंट ने सोशल मीडिया साइट रैडिट पर अपने 25 सालों का अनुभव साझा किया है, जिसे देखकर सोशल मीडिया यूजर्स के होश उड़ गए।

गंदे अंडरवियर और टैम्पोन मिले

दरअसल, उन्होंने अपने 25 साल के करियर में देखी गई कुछ सबसे बेकार चीजों के बारे में उन्होंने खुलासा किया है। अज्ञात क्रू मेंबर ने रैडिट पर ‘आस्क मी एनीथिंग सेशन’ में अपना अनुभव साझा किया। उन्होंने फ्लाइट में मिली सबसे घटिया चीजों में इस्तेमाल किए गए कंडोम, गंदे अंडरवियर और इस्तेमाल किए हुए टैम्पोन के बारे में बताया। साथ ही, उन्होंने कहा कि फ्लाइट अटेंडेंट को सबसे ज्यादा तनाव वह पैसेंजर देते हैं, जो उनका कोई बात नहीं सुनते हैं।

फ्लाइट अटेंडेंट के तौर पर क्या चुनौतियां मिली?

एक यूजर ने उनकी चुनौतियों के बारे में पूछा तो उन्होंने कई घटनाओं का जिक्र किया। इस दौरान उन्होंने खुलासा किया कि फ्लाइट में स्मोकिंग प्रतिबंधित है, लेकिन फिर भी हर हफ्ते कई बार लोगों को टॉयलेट में स्मोकिंग की कोशिश करने वाले लोगों को पकड़ा है।

इतनी ही नहीं, सबसे मुश्किल काम नशे में धुत लोगों को संभालना होता है। उन्होंने खुलासा किया कि हर छह महीने में उन्हें एक शख्स ऐसा जरूर मिलता था। उन्होंने रेडिट पर लिखा, “अक्सर नहीं, लेकिन इस बात का दावा कर सकता हूं कि हर छह महीने में एक यात्री नशे में धुत होकर जरूर मिलता था। हालांकि, यह इस बात पर भी निर्भर करता है कि आप कहां से उड़ान भर रहे हैं। अक्सर लॉस वेगास में से उड़ान भरते समय बहुत सारे शराबी फ्लाइट में चढ़ते हैं।”

क्या रहे सबसे खराब अनुभव

एक यूजर ने उनसे पूछा कि उनके करियर का सबसे खराब अनुभव कौन-सा रहा है। इसके जवाब में उन्होंने कहा, “यात्रियों का अपनी सीट पर लड़ना, बहस करना उनके करियर का सबसे खराब अनुभव रहा है। कई यात्री अपनी सीट पर टॉयलेट भी कर देते थे, जो सबसे खराब चीजों में से एक थी।” उन्होंने यात्रा के दौरान एक बार एक यात्री ने उनके ऊपर थूकने की कोशिश की थी। उन्होंने कहा, “दुर्भाग्य से फ्लाइट अटेंडेंट की सैलरी यह सब झेलने के लिए बेहद कम है। शुरुआत में तो बहुत ही कम होती है।”

परिवार के साथ जुड़े रहना

फ्लाइट अटेंडेंट ने नौकरी के साथ आने वाली चुनौतियों को भी साझा किया। उन्होंने लिखा, ” अपने इस करियर में आपको अपने जीवनसाथी के साथ अच्छे संबंध रखने की जरूरत होती है। आपको अपने घर के कई प्रोग्राम, छुट्टियों आदि को मिस करना पड़ता है, लेकिन अगर आपके परिवार में बच्चे हैं, तो ऐसी स्थिति में आप हालात को कैसे संभालते हैं, यह आप पर निर्भर करता है।

फ्लाइट अटेंडेंट के कुछ फायदे भी और नुकसान भी

फ्लाइट अटेंडेंट ने अपने काम करने के फायदे और नुकसान पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, “यात्रा लाभ, स्वास्थ्य देखभाल लाभ, विभिन्न शहरों में जाना और वहां रात बिताना, हर दिन एक अलग अनुभव होता है।” वहीं, नुकसान के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा, “एक बार में 3 दिन घर से बाहर रहना, दिन भर अपने यात्रियों के लिए मौजूद रहना, लेकिन उसके बदले कोई सराहना नहीं, तारीफ नहीं होना निराशा का एक बड़ा कारण होता है।”

एक चॉकलेट और प्यार से नमस्ते

एक यात्री ने उनसे पूछा कि आपका दिन और सफर अच्छा बनाने के लिए यात्री क्या करते हैं? इसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा, “हमें ज्यादा कुछ नहीं चाहिए होता है, बस कोई बोर्डिंग के दौरान प्यार से नमस्ते करें, हमसे पूछे कि हमारा दिन कैसा रहा, बस इतना ही काफी होता है। कोई प्यार से हमें एक चॉकलेट भी दे देता है, तो उससे हमें बहुत खुशी और सम्मान महसूस होता है।”

Related Articles

Back to top button