गुवाहाटी पुलिस ने जमीन हड़पने वालों के एक संदिग्ध पर चलाई गोली…

गुवाहाटी के पुलिस आयुक्त दिगंता बराह ने कहा कि आरोपी रविवार देर रात एक अन्य अपराधी का पता लगाने के लिए अपराध शाखा और बशिष्ठ पुलिस स्टेशन की एक संयुक्त टीम का मार्गदर्शन कर रहा था। इस गिरोह में सरकारी अधिकारी व्यक्ति और अन्य लोग शामिल हैं। वहीं इस पुलिस ने इस गिरोह के पास से स्टांप पेपर और आधिकारिक मुहर जैसे दस्तावेजों के बंडल जब्त किए।

गुवाहाटी पुलिस ने हाल ही में जमीन हड़पने वालों के एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। वहीं राज्य की पुलिस ने भूमि संबंधी अनियमितताओं के एक आरोपी को राज्य की राजधानी में पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश करते समय गोली मार दी गई। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

गुवाहाटी के पुलिस आयुक्त दिगंता बराह ने कहा कि आरोपी रविवार देर रात एक अन्य अपराधी का पता लगाने के लिए अपराध शाखा और बशिष्ठ पुलिस स्टेशन की एक संयुक्त टीम का मार्गदर्शन कर रहा था। इस गिरोह में सरकारी अधिकारी, व्यक्ति और अन्य लोग शामिल हैं। वहीं, इस पुलिस ने इस गिरोह के पास से स्टांप पेपर और आधिकारिक मुहर जैसे दस्तावेजों के बंडल जब्त किए।

पुलिस ने आरोपी के पैर को निशाना बनाकर चलाई गोली
उन्होंने न्यूज एजेंसी पीटीआई को बताया, ”जमीन हड़पने वाले के नेतृत्व में बशिष्ठ मंदिर के पास तलाशी के दौरान उसने पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश की। उसी समय सुरक्षा दल ने उसके पैर को निशाना बनाकर एक राउंड गोली चलाई।”

बराह ने कहा, आरोपी व्यक्ति के दाहिने पैर में गोली लगी है और उसे इलाज के लिए गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Related Articles

Back to top button