राजस्व व पुलिस टीम के सामने महिलाओं ने की आगजनी

जमीन की पैमाइश करने गई थी धनौती गांव टीम

कानूनगो के तहरीर पर चार नामजद व दर्जन से अधिक पर केस दर्ज

बलिया। सुखपुरा थाना क्षेत्र के धनौती गांव में रविवार को धारा पत्थर नशब की कार्रवाई के दौरान राजस्व टीम और पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में पैमाइश का कार्य चल रहा था। जिसमें राजस्व टीम द्वारा जमीन का सीमांकन कर पत्थर गाडने का कार्य हो रहा था। तभी राजभर बस्ती की महिलाओं ने राजस्व टीम द्वारा गाड़े गए पत्थर को उखाड़ कर फेंक दियाबऔर अपने ही हाथों पलानी और पुआल में आग लगा दिया। जिसके बाद पुलिस ने चार महिला को गिरफ्तार कर थाने पर लेकर चली गई। वहीं कानूनगो के तहरीर पर पुलिस ने चार नामजद और अज्ञात महिलाओं के विरुद्ध सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर धड़-पकड़ शुरू कर दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सुखपुरा के धनौती गांव के पशुपति खरे द्वारा अपनी जमीन के सीमांकन का मुकदमा धारा 24 के अंतर्गत तहसील बांसडीह में किया गया था। जिसके आदेश के क्रम में क्षेत्रीय लेखपाल नीतीश यादव और राजस्व निरीक्षक जितेंद्र राम के साथ राजस्व के अन्य कर्मचारी, महिला और पुरुष पुलिस बल मौके पर पहुंचकर जमीन की पैमाइश कर पत्थर गाडने का कार्य कर रहे थे। इस दौरान राजभर बस्ती की महिलाओं ने राजस्व टीम द्वारा गाड़े गए पत्थर को उखाड़ कर फेंक दिया और अपनी ही पलानी में आग लगा दिया। जिससे एक झोपड़ी और पुआल जलकर राख हो गया। जिसके बाद पुलिस ने चार महिलाओं को गिरफ्तार कर थाने पर लेकर चली गई। इस मामले में कानूनगो जितेंद्र राम की तहरीर पर भादवि 147, 435, 434, 327, 353, 323, 504, 34 के तहत चन्द्रमा, धनेश, भूनेश राजभर, दिनेश प्रसाद एवं अज्ञात महिला व पुरूष के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर दबिश देना शुरू कर दिया है। इस बाबत सुखपुरा थानाध्यक्ष योगेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि कानूनगो के तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Back to top button