अज्ञात कारणों से झोपड़ी में लगी आग

गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख

बलियं सिकंदरपुर तहसील क्षेत्र के चकबहाउद्दीन गांव में अज्ञात कारणों से लगी आग में रिहायशी झोपड़ी व नकदी सहित गृहस्थी के सामान, पांच बकरी व बकरी के तीन बच्चे जल गए। इसके अलावा पांच बकरी गम्भीर रूप से झुलस गई हैं। जिसमें दो की हालत गंभीर है।
मिली जानकारी के अनुसार क्षेत्र के चकबहाउद्दीन गांव निवासी अजय चौहान पुत्र अनिल चौहान ठेला चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं। वह प्रतिदिन की भांति शनिवार की रात भोजन कर अपने परिवार के साथ सो गए। इसी बीच रात करीब दस बजे आग की लपटे देख वह उठ गए तथा चिल्लाने लगे। आग की लपटे देख गांव वाले भी घटनास्थल पर पहुंच आग को बुझाने का प्रयत्न करने लगे। गांववालों के अथक प्रयास के बाद आग पर किसी तरह काबू पाया गया। लेकिन तब तक झोपड़ी में रखा गृहस्थी का सामान, हजारों का आभूषण, नकदी सहित पांच बकरी व तीन बकरी के बच्चे जलकर मर गए। वहीं पांच बकरी गंभीर रूप से जलकर झुलस गई। जिसमें से दो की हालत गंभीर बनी हुई है।घटनास्थल पर पहुंचे ग्राम प्रधान अरुंजय चौहान ने इसकी सूचना पुलिस तथा हल्का के लेखपाल को दी। पीड़ित अजय चौहान ने बताया कि हम लोग इसी झोपड़ी में रहते थे और बकरियां भी इसी में रहती थी।आग ने हमारा सब कुछ छीन लियाम हम लोगों के रहने का कोई आशियाना नहीं बचा है। हम लोग आसमान के नीचे आ गए है। पीड़ित ने शासन प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।

Related Articles

Back to top button