मुग़लो ने इमारत बनाने वालों के हाथ काटे,मंदिर निर्माण वालों के पैर धुले जा रहें हैं।

बाराबंकी। श्रमिकों किसानों नौजवानो के सुभ चिंतक प्रधनमंत्री नरेंद्र मोदी हैं। मुग़लों की इमारतों को बनाने वाले श्रमिकों के हाथ काट लिए जाते थे। लेकिन राम मंदिर निर्माण करने वाले श्रमिकों के ऊपर पुष्प वर्षा व उनके पाव धुलने का काम मोदी ने किया है। उक्त विचार भारतीय जानता पार्टी श्रम प्रकोष्ठ उत्तर प्रदेश के वाराबंकी में हैदरगढ़ विधानसभा के ग्राम-कमेला में श्रम प्रकोष्ठ भाजपा ज़िला संयोजक व मण्डल संयोजक दीपक तिवारी द्वारा आयोजित श्रम -गोष्ठी सभा में मुख्य वक्ता राम सूरत मौर्य क्षेत्रीय संयोजक श्रम प्रकोष्ठ ने व्यक्त किए। विधायक दिनेश रावत ने कहा की भाजपा सरकार ने किसानों कामगारों के लिए विभिन्न योजनाओं से जोड़ कर उनकी ग़रीबी को दूर करने का काम मोदी सरकार ने किया है। कार्यक्रम आयोजक शिव स्वामी वर्मा ने कहा की पहले की सरकारों ने काम गारो को तो मजदूर समझ कर असहाय छोड़ दिया था। परन्तु योगी मोदी सरकार ने श्रमिक का दर्जा देकर उनके उज्जवल भविष्य के लिए योजनाओं का अंबार लगा दिया है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि राम देव सिंह,मण्डल अध्यक्ष राम सागर मौर्य,हैदरगढ़ चेयरमैन आलोक तिवारी,बीएन तिवारी,प्रधान संघ के अध्यक्ष हनुमान त्रिवेदी, प्रमोद तिवारी,मंच का संचालन विक्की पांडेय ने किया। उपाध्यक्ष भाजपा व जनता जनार्दन मौजूद रही ।

Related Articles

Back to top button