सड़क किनारे टहल रहे पिता-पुत्र को वाहन ने मारी टक्कर, घर में छाया मातम

फुरसतगंज : देररात सड़क किनारे टहल रहे पिता-पुत्र को अज्ञान वाहन ने टक्कर मार दी। घटना में पिता की मौके पर मौत हो गई। पुत्र को इलाज के लिए रायबरेली ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद से परिवारजन व पास-पड़ोस में मातम छा गया है।

निगोहा निवासी 65 वर्षीय मो.नसीम बीते दो वर्ष से हार्ट बीमारी का इलाज करा रहे थे। गुरुवार की रात वह सोए हुए थे। देररात करीब एक बजे उन्हें उलझन होने लगी। इसपर वह अपने 33 वर्षीय बेटे मो.सईद को साथ लेकर बांदा-टांडा राजमार्ग पर टहलने चले गए। वह घर से कुछ दूर पर सड़क किनारे टहल ही रहे थे कि पीछे से अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। घटना में मो.नसीम की मौके पर हो गई।

गंभीर रूप से घायल मो.सईद को सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने हालत नाजुक देखते हुए जिला अस्पताल रायबरेली रेफर कर दिया। परिवारजन घायल को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। एक साथ पिता-पुत्र की मौत के बाद से परिवारजन का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं गांव में मातम छा गया। जो भी घटना सुन रहा था, वह परिवारजन को ढांढस बंधाने उनके घर पहुंचा। मामले में अभी तक परिवारजन ने कोई तहरीर नहीं दी है।

पेशे से वकील है मो.सईद
रायबरेली दीवानी न्यायालय में मो.सईद वकालत करता है। युवक का निकाह अप्रैल 2017 में जायस की निशा बानो के साथ हुआ था। दोनों से इफरा चार वर्ष, इजरा तीन वर्ष व बुसरा दो माह की तीन बेटियां है। पिता की मौत से तीनों बेटियां अनजान है। वहीं पत्नी पति की याद में बार-बार अचेत हो जा रही है। रिश्तेदार व गांव की महिलाएं ढांढस बंधाती दिखी।

Related Articles

Back to top button