किसानों ने इस विरोध-प्रदर्शन को चलो दिल्ली का नाम दिया, यहाँ जाने किसान आंदोलन से जुड़ी सभी खबरे…

नई दिल्ली। पंजाब-हरियाणा और उत्तर प्रदेश के किसान संगठन आज सुबह 10 बजे दिल्ली कूच करेंगे। साल 2021 के प्रदर्शन की तरह ही इस बार भी किसान अपनी मांगों के लिए विरोध पर उतरे हैं। वे न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) की गारंटी को लेकर कानून बनाने समेत अपनी और कई मांगों को स्वीकार कराने के लिए विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया। किसानों के प्रदर्शन को देखते हुए राज्यों की सीमाओं पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।

‘दिल्ली चलो’ मार्च से पहले शंभू बॉर्डर पर तैनात पुलिसकर्मी
किसानों के दिल्ली चलो मार्च से पहले दिल्ली के शंभू बॉर्डर पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। इस बीच पुलिस बल की भारी संख्या में तैनाती कर दी गई है। किसान सुबह तकरीबन दस बजे दिल्ली कूच करेंगे।

शंभू बॉर्डर पर सुरक्षा बढ़ी
किसानों द्वारा आज दिल्ली की ओर घोषित मार्च को देखते हुए शंभू सीमा पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

दिल्ली हवाई अड्डे की ओर से जारी हुई ट्रैफिक एडवाइजरी
दिल्ली के विभिन्न सीमाओं पर आज से शुरू होने वाले किसानों के प्रत्याशित विरोध प्रदर्शन के कारण ट्रैफिक बाधित होने की संभावना है। कमर्शियल वाहनों के लिए यातायात प्रतिबंध और डायवर्जन कल से लागू कर दिए गए हैं। दिल्ली हवाई अड्डे की ओर से जारी एडवाइजरी के अनुसार कहा गया कि समय पर आगमन सुनिश्चित करने के लिए हम यात्रियों को सुविधाजनक परिवहन विकल्पों के लिए टर्मिनल 1 (टी1) के लिए मैजेंटा लाइन या टर्मिनल 3 (टी3) के लिए एयरपोर्ट मेट्रो का उपयोग करने की सलाह देते हैं।

वार्ता विफल: आज सुबह दस बजे किसान करेंगे दिल्ली कूच
केंद्रीय मंत्रियों के बीच सोमवार को चंडीगढ़ में देर शाम चली बैठक बेनतीजा रही। किसान संगठनों और सरकार के बीच जब सहमति नहीं बनी तो बैठक तो देर रात करीब 11:30 बजे बैठक से बाहर आकर किसान नेताओं ने मंगलवार को सुबह दस बजे दिल्ली कूच का एलान कर दिया।

शंभु बॉर्डर पर हलचल शुरू, पुलिस कर रही गश्त
शंभु बॉर्डर पर हलचल शुरू हो चुकी है। पंजाब पुलिस ने अपनी गाड़ियों में बेरिकेडिंग तक गश्त शुरू की।

किसी भी तरह से किसानों को दिल्ली में घुसने से रोका जाएगा
विशेष आयुक्त कानून-व्यवस्था रवींद्र सिंह यादव का कहना है कि दिल्ली में घुसने के सैकड़ों रास्ते हैं, अगर कोई मेट्रो, ट्रेन, पब्लिक ट्रांसपोर्ट व अन्य तरीके से घुसने में कामयाब हो भी जाएगा तब उसकी पहचान होते ही तुरंत हिरासत में ले लिया जाएगा।

सीआरपीएफ और हरियाणा पुलिस के जवान हथियारों से लैस
अंबाला रोड पर पंजाब का बॉर्डर क्रॉस करते ही हरियाणा में सीआरपीएफ और हरियाणा पुलिस के जवान हथियारों से लैस होकर डटे हुए है। किसानों को रोकने के लिए हरियाणा पुलिस की तरफ से साथ लायर की बैरिकेडिंग की हुई है। हालांकि लोकल रेजिडेंट्स हालात देखने के लिए बैरिकेडिंग के नजदीक आ रहे थे , लेकिन हरियाणा पुलिस की तरफ से उन्हें बैरिकेडिंग के नजदीक भी नहीं आने दिया जा रहा।

डबवाली बॉर्डर पर पुलिस के पुख्ता इंतजाम
किसानों के दिल्ली कूच को लेकर पुलिस ने डबवाली बॉर्डर पर सिक्स लेयर पत्थर लगाए गए हैं। इसके बीच कीलें भी लगाई गई है। जबकि इससे पहले बैरिकेडिंग करके उसके ऊपर कंटीली तारे लगाई गई हैं। पत्थरों के बाद पेरो को मिट्टी से भरकर सड़क पर आड़े तिरसे खड़े किए गए हैं।

केंद्रीय मंत्रियों ने की किसानों से बातचीत, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
खाद्य एवं उपभोक्ता मामलों के मंत्री पीयूष गोयल और कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा किसान नेताओं से बातचीत करने वाली टीम में शामिल थे। पंजाब के मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल भी मौजूद रहे। सुरक्षा उपायों के मद्देनजर दिल्ली पुलिस ने सार्वजनिक बैठकों और शहर में प्रवेश करने वाले ट्रैक्टरों और ट्रॉलियों पर एक महीने का प्रतिबंध लगा दिया है।

दिल्ली की सीमाओं पर सुरक्षा पुख्ता
किसानों के आज राष्ट्रीय राजधानी की ओर कूच करने की घोषणा के मद्देनजर दिल्ली की सीमाओं पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

Related Articles

Back to top button