अनुभवी और सामाजिक लोगों को ही मिलता है किसान मोर्चा में दायित्व: सुरेश मौर्य

इस बार दोगुने अंतर से जीतने का संकल्प लें पदाधिकारी: देव नारायण तिवारी

भाजपा किसान मोर्चा की जिलास्तरीय कार्यशाला संपन्न

अमेठी। आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा अपने तीर तरकश को धार देने के अभियान में विपक्षियों से कोसों आगे नजर आ रही है। इसी क्रम में भाजपा किसान मोर्चा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष देवनारायण तिवारी की अध्यक्षता और प्रदेश मंत्री सुरेश मौर्य के मुख्य आतिथ्य में किसान मोर्चा की जिलास्तरीय कार्यशाला संपन्न हुई। भाजपा के गौरीगंज स्थित जिला कार्यालय सभागार में गांव चलो अभियान को लेकर भाजपा किसान मोर्चा की जिलास्तरीय कार्यशाला में मुख्य अतिथि प्रदेश मंत्री श्री सुरेश मौर्य ने अपने संबोधन में कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हम सब भाजपा के कार्यकर्ता हैं और हमें एक एक वोट देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार पीएम बनाने के लिए कमल के फूल पर डलवाना है। जो लोग अनुभवी और सामाजिक होते हैं, उन्हें ही किसान मोर्चा में दायित्व दिया जाता है। कार्यशाला में उपस्थित पदाधिकारियों से गांव चलो अभियान के बारे में पूछा तो सबने एक स्वर से बताया कि जिलाध्यक्ष देवनारायण तिवारी ने पूरी जानकारी दी है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष देव नारायण तिवारी ने कहा कि हम सभी जिला और मंडल स्तर के पदाधिकारी गांव चलो अभियान की सफलता में जुट जाएं। उन्होंने कहा कि हम सबको संकल्प लेना है कि पिछली बार दीदी जितने मतों से जीती थीं, इस बार जीत का अंतर दोगुना करना है। कार्यक्रम में जिला महामंत्री सोनू सिंह, उपाध्यक्ष राजेश मिश्र, अमर सिंह, सत्यशरण सिंह, अनिलेश शुक्ल, मीडिया प्रभारी अखिलेश त्रिपाठी, दिनेश त्रिपाठी, अरविंद सिंह, केसरी सिंह, पवन तिवारी, पीके तिवारी सहित अन्य पदाधिकारी और सभी मंडल अध्यक्ष उपस्थित रहे। कार्यशाला का संचालन जिला मंत्री नीरज सिंह ने किया।

Related Articles

Back to top button