पटना मैराथन में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर बलिया की संध्या व नेहा ने बढ़ाया गौरव

रसड़ा (बलिया)। बिहार राज्य की राजधानी पटना के गांधी मैदान में रविवार को सम्पन्न हुई पटना मैराथन दौड़ प्रतियोगिता में बलिया जनपद के रसड़ा तहसील क्षेत्र की दो होनहार धाविका संध्या यादव व नेहा यादव ने उत्कृष्ट व उम्दा प्रदर्शन कर बलिया जनपद को एक बार फिर सम्मान बढाते हुए गौरान्वित किया है।

बता दे कि 42 किमी की दौड़ प्रतियोगिता में रसड़ा तहसील क्षेत्र के गौरा गांव की होनहार बेटी संध्या यादव पुत्री रवींद्र यादव ने जहां तृतीय स्थान प्राप्त कर अपनी असीम मेधा का परिचय दिया। वहीं 21 किमी की दौड़ प्रतियोगिता में नेहा यादव पुत्री रामशीष यादव निवासी मटिंही ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर बलिया जनपद का गौरव बढ़ाया। एसएमजे स्पोर्ट गर्ल्स एकेडमी फत्तेपुर-चिलकहर बलिया में प्रशिक्षण ले रही इन दोनों होनहार धाविका प्रशिक्षक मुकेश यादव की सानिध्य में प्रशिक्षणरत हैं। इसके पूर्व इन दोनों धाविकाओ ने प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर के अनेक दौड़ प्रतियोगितों में अपना जौहर दिखाकर जनपद का मान बढ़ाती रही हैं।

Related Articles

Back to top button