मोदी के अभिनंदन के लिए जनता में गजब का उत्साह- अवनीश सिंह

जिले से 80 हजार लोग अयोध्या रैली में होंगे शामिल

छोटे बड़े हजारों वाहन व भोजन पानी की समुचित व्यवस्था

बाराबंकी। एमएलसी व जिला प्रभारी अवनीश सिंह पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की अयोध्या में शनिवार को होने वाली रैली को लेकर जिले में गजब का उत्साह है।समर्थको की भारी संख्या को रैली स्थल पर ले जाने के लिए भाजपा ने एक हजार से अधिक बड़ी बसें तथा हजारों चौपहिया वाहनों की व्यवस्था की है।जिला प्रभारी गुरुवार को भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में बोल रहे थे।उन्होंने कहा कि राम देश के मर्यादा पुरुषोत्तम है। राष्ट्रीय एकता और स्वाभिमान के प्रतीक हैं।पांच सौ साल से अधिक के संघर्ष के बाद रामलला अपने विराट गर्भ गृह में विराजने वाले है।इसका श्रेय प्रधानमंत्री मोदी के प्रयासों को जाता है।

प्रधानमंत्री मोदी हवाई अड्डे और पुनर्निर्मित भव्य रेलवे स्टेशन के लोकार्पण के लिए शनिवार को अयोध्या आ रहे हैं।उन्होंने कहा कि करीब 80 हजार से अधिक की जनता मोदी का अभिनंदन करने अयोध्या जायेगी।एक प्रश्न के जवाब में उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यक समाज के लोग भी बड़ी संख्या में रैली को सफल बनाने अयोध्या जा रहे हैं।उन्होंने बताया कि इतनी बड़ी संख्या में लोगों को सुरक्षित ले जाने तथा उनके भोजन पानी की व्यवस्था भारतीय जनता पार्टी करेगी।छोटे बड़े सभी वाहनों को विधानसभावार वितरित किया गया है।प्रत्येक वाहन पर पार्टी के तीन कार्यकर्ताओं को व्यवस्था सौंपी गई है।जिसमे वाहन प्रमुख एवम भोजन प्रमुख शामिल हैं।सभी वाहन पूर्व में बनाई गई योजना के तहत शुक्रवार की देर रात बूथ एवम शक्तिकेंद्रो पर पहुंचा दिए जायेंगे।इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अरविंद कुमार मौर्य,जिला मीडिया प्रभारी विजय आनंद बाजपेई मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button