कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर चचेरे बहनोई ने किया दुष्कर्म

गोला। थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला को कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर चचेरे बहनोई ने उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोप है कि आरोपित ने दुष्कर्म का वीडियो भी बनाया था।

होश में आने के बाद जब महिला ने रोध किया तो आरोपित बहनोई वीडियो प्रसारित करने और शिकायत नहीं करने की धमकी दी। आरोप है कि जब महिला ने पुलिस से शिकायत करने को कहा तो आरोपित ने वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित करते हुए रिश्तेदारों के पास भी भेज दिया। इससे महिला सदमे में है शनिवार को उसने थाने में आरोपितों के विरुद्ध तहरीर देते हुए परिवार के सुरक्षा की मांग की है।

महिला ने तहरीर में बताया है कि गगहा थाना क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला चचेरा बहनोई उसके घर आया था। इस दौरान घर पर कोई नहीं था। इसके बाद उसने कोल्डड्रिंक पिलाया। जिसके पीने के बाद वह सो गई। कुछ देर बाद जब उसकी नींद खुली तो बहनोई ने वीडियो दिखाते हुए उसके साथ संबंध बनाने के बारे में बताया।

वीडियो देखने के बाद उसने हाथ जोड़कर डिलीट करने के लिए कहा, लेकिन वह नहीं माना और धमकी देकर चला गया। इसके बाद वीडियो की धमकी देकर उसने कई बार अवैध संबंध बनाया। कुछ दिन पहले मना करते हुए पुलिस से शिकायत करने की बात कही तो उसने बेटे और पति को जान से मारने की धमकी देते हुए वीडियो प्रसारित करने की धमकी दी।

इसके कुछ दिन बाद ही आपत्तिजनक वीडियो परिवार के सदस्यों और रिश्तेदारों को भेजने के साथ ही इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित कर दिया। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि इस कार्य में उसके मायके की एक महिला, आरोपित की पत्नी और भाभी भी शामिल है।

Related Articles

Back to top button