सनातन का विरोध कांग्रेस की खानदानी बीमारी..स्वतंत्र देव सिंह

जैदपुर विधानसभा के दौलतपुर गांव में जलशक्ति मंत्री ने किया प्रवास।
घर घर संपर्क करके गिनाई मोदी योगी सरकार की उपलब्धियां।

बाराबंकी। प्रदेश सरकार में जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि सोनिया गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने राम की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का आमंत्रण अस्वीकार करके करोड़ों सनातनियो का अपमान किया है।कहा कि सनातन का विरोध कांग्रेस की खानदानी बीमारी है।पंडित नेहरू ने भी सोमनाथ मंदिर का बहिष्कार किया था।जलशक्ति मंत्री सोमवार को जैदपुर विधानसभा क्षेत्र के दौलतपुर गांव के ‘ चलो गांव की ओर ‘ अभियान के दौरान आयोजित चौपाल में बतौर प्रवासी बोल रहे थे।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा किए जाने की बाद देश राममय हो गया है। देश विदेश से लाखों की संख्या में श्रद्धालु रोजाना रामलला के दर्शन कर रहे हैं।नरेंद्र मोदी ने दुनियां में भारत का मान बढ़ाया है।गरीबों के लिए अनेकों जन कल्याणकारी योजनाएं चलाई हैं।उन्होंने कहा की मोदी योगी सरकार की नीतियों को घर घर पहुंचाने व लाभार्थियों से संपर्क करने के लिए भाजपा ने गांव चलो अभियान की शुरुआत की है।जलशक्ति मंत्री ने इसके पूर्व बूथ संख्या 163 के बूथ अध्यक्ष सोनू वर्मा व समस्त बूथ कार्यकारिणी के साथ चर्चा की।

लोकसभा चुनाव को लेकर पन्ना प्रमुखों की भूमिका पर एक बैठक की।फिर घर घर संपर्क किया,लाभार्थियों से उनका हाल चाल पूछा।पहली बार वोट डालने जा रहे नव युवा मतदाताओं से भेंट की।गांव के 8 लाभार्थियों को पंप सेट वितरित किया।बूथ अध्यक्ष के घर चाय तथा रामशरण वर्मा के घर भोजन किया।सपा के इमरान एवम कांग्रेस के विश्वनाथ वर्मा के नेतृत्व कई लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलाई।जिला अध्यक्ष अरविंद कुमार मौर्य ने बताया कि जलशक्ति मंत्री सोमवार की रात्रि विश्राम गांव में ही करेंगे तथा मंगलवार की सुबह धार्मिक स्थलों की सफाई अभियान में हिस्सा लेंगे।इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अरविंद कुमार मौर्य,अवधेश श्रीवास्तव, शशांक कुसुमेश,हर्षित वर्मा,ब्रजेश रावत, रवि रावत,संजय अवस्थी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button