डूबते सूर्य को महिलाओं ने दिया अर्घ्य

बाराबंकी। छठ महापर्व के मौके पर रविवार को ग्राम धरौली, बसंतनगर के छठ पूजा स्थलों पर डूबते सूर्य को नमन कर छठव्रतियों ने अर्घ्य दिया। अर्घ्य देने के साथ ही छठ मईया से विश्व कल्याण और परिवार के सुख-समृद्धि की कामना की।

छठ पर्व शुक्रवार को नहाय खाय के साथ शुरु हुआ। दूसरे दिन खरना की रस्म पूरी करने के बाद महिलाओं ने 36 घंटे के लिए निर्जला व्रत शुरू किया। तीसरे दिन रविवार को डूबते सूर्य को अर्घ्य देने की रश्म निभाई गई। इसको लेकर सुबह से उत्साह दिखाई दे रहा था। व्रती महिलाएं जहां दिनभर छठ मईया की आराधना करती रहीं। घर के अन्य सदस्यों ने शाम की पूजा के लिए खरीदारी की।

शाम होते ही व्रतियों ने परिजनों के साथ पूजा की। सामग्री लेकर घाटों पर पहुंचीं। चिह्नित बेदी पर पूजा का सामान रखकर व्रती महिलाओं ने पूजा की। इसके बाद महिलाओं ने छठ पूजा में उपयोग होने वाली सभी सामग्रियों को एक बांस की टोकरी में रखा। सूर्य अस्त होने से पहले ही महिलाएं सरोवर में खड़ी हो गई और सूर्य के अस्त होते ही सूर्य देव को अर्घ्य दिया।

Related Articles

Back to top button