रोडवेज बस के चालक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

हमीरपुर : जरिया थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी रोडवेज बस चालक ने लोगों से लिए कर्जे से परेशान होकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।
शास्त्री नगर गोहांड निवासी अश्विनी कुमार ने बताया कि उसके पिता 45 वर्षीय फूल सिंह महोबा डिपो में चालक थे। जिससे उनके परिवार का भरण-पोषण करते थे। बताया कि उसके पिता के ऊपर साहूकारों का करीब पांच लाख रुपये कर्ज था। जिससे वह परेशान रहते थे। बताया कि कर्ज न चुकने से गुरुवार की रात करीब 12 बजे पिता ने कमरे में रस्सी से फंदा डालकर आत्महत्या कर ली। सुबह जब उसकी मां रेखा रानी ने पिता को फंदे पर लटका देखा तो चींख पड़ी। मृतक के दो पुत्र अश्विनी, शिवम और एक पुत्री साक्षी व पत्नी रेखा रानी, मां रूपरानी का रो रोकर बुरा हाल है। जरिया पुलिस ने बताया कि अभी तक किसी ने तहरीर नहीं दी है।

Related Articles

Back to top button