तेज रफ्तार टेंपो से चालक ने खो दिया नियंत्रण और फिर जो हुआ…

दरभंगा। नगर थाना क्षेत्र के सत्ती स्थान के समीप सोमवार की दोपहर आठ-10 यात्रियों से भरी टेंपो पलटकर सड़क से करीब 30 फीट नीचे बागमती नदी में चली गई। जहां टेंपो पलटी, वहां नदी में करीब छह फीट पानी है। हादसे में दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हुई हैं। जबकि अन्य सवार चोटिल हुए हैं।

बताया जा रहा है कि सभी कमतौल थाना क्षेत्र के करजा बरिऔल के रहने वाले हैं। आसपास के लोगों और पुलिस ने नदी से टेंपो को बाहर निकाला है। घायलों को डीएमसीएच भेजा गया है। बताते हैं कि करजा बरिऔल निवासी सुधीर दास की पत्नी रीता देवी अपने बेटे के मुंडन के लिए स्वजन के साथ नगर थाना क्षेत्र के सत्ती स्थान आ रही थीं।

हादसे के बाद मची चीख-पुकार
मब्बी-सिमरा पथ में सत्ती स्थान से करीब 50 मीटर पहले जर्जर सड़क पर तेज रफ्तार टेंपो से चालक ने नियंत्रण खो दिया। टेंपो दुर्घटनाग्रस्त होकर नदी में पलट गई। हादसे के बाद चीख-पुकार सुन लोगों में कोहराम मच गया।

सत्ती स्थान पर पूजा के लिए पहुंचे लोगों ने घायल और चोटिल लोगों की मदद की। मौके से टेंपो चालक फरार हो गया है। पानी में कुछ लोगों के डूबे होने की आशंका पर पुलिस एनडीआरएफ की टीम को बुलवा रही है। मौके पर सदर एसडीओ विकास कुमार पहुंचे हैं।

Related Articles

Back to top button