सीएम का सपना सड़क दुर्घटना मुक्त प्रदेष हो अपना: अंकिता शुक्ला

एआरटीओ ने ऑटो चालकों को किया गया जागरूक, बताए गए यातायात के नियम

बाराबंकी। सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के अर्न्तगत वाहन चालकों और आमजन को यातायात नियमों का पाठ पढ़ाया गया। मंगलवार को नगर के देवा रोड स्थित गांधी भवन में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इसमें टैंपो-ऑटो चालकों को विभागीय अधिकारियों ने जागरूक कर यातायात के नियम बताए। इस मौके पर उन्होंने यातायात नियमों के साथ ही दोपहिया वाहन चालाकों को हेलमेट पहनने के लिए जागरूक किया। साथ ही शहर और हाईवे पर फर्राटा भर रहे ई-रिक्शा और अन्य वाहनों पर कार्रवाई करने की चेतावनी भी दी गई। इस मौके पर एआरटीओ प्रशासन अंकिता शुक्ला ने ई-रिक्शा चालक व यूनियन पदाधिकारियों को तेज रफ्तार से वाहन न चलाने की सीख दी। उन्होंने कहा कि सड़कों पर ब्लैक स्पॉट एवं दुर्घटना संभावित क्षेत्र भी चिह्नित है। इन जगहों पर वाहन धीमी गति से चलाना चाहिए। वाहन पर निर्धारित क्षमता से अधिक सवारी न बैठाया जाए। नशे की हालत में वाहन न चलाए। गलत दिशा में भी वाहन नहीं चलाना चाहिए। मुख्यमंत्री का सपना है कि 2025 तक सड़क दुर्घटनाओं को रोका जाए। यदि किसी व्यक्ति के ड्राइविंग लाइसेंस पर तीन बार चालान कट गया है तो उसे निरस्त करने का भी आदेश है। आमजन में जागरूकता फैलाने के लिए जिले में गोष्ठियों का आयोजन किया जा रहे हैं। यह अभियान 31 दिसंबर तक चलेगा। कार्यक्रम में पीटीओ उमाशंकर मिश्र ने कहा कि दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट एवं चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग अवश्य करें। यातायात नियमों के प्रति स्वयं जागरूक हो व औरों को सजग करें। यह हम सभी का नैतिक दायित्व है। इससे दुर्घटनाओं में कमी आएगी। यातायात निरीक्षक रामयतन यादव ने सभी को यातायात नियमों की जानकारी दी। बताया कि हेलमेट के साथ नियमों के अनुुसार वाहन चलाने से जिंदगी सुरक्षित रहती हैं। इस दौरान यातायात नियमों के पालन को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। जागरूकता कार्यक्रम में मुख्य रूप से टैम्पू टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष मो कफील खान, अतिरिक्त पीटीओ प्रमोद कुमार, लल्लन कुमार, चन्दा, अखंड प्रताप सिंह आदि लोग मौजूद रहे। अंत में सभी को यातायात नियमों के पालन के लिए शपथ भी दिलाई।

Related Articles

Back to top button