![](https://nishpakshpratidin.com/wp-content/uploads/2024/03/250dab9c-fe33-4fad-87c6-e2357b26c79c-780x470.jpg)
अमेठी। आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 के दृष्टिगत जिलाधिकारी निशा अनंत व पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार ने शुक्रवार को संयुक्त रूप से कंपोजिट विद्यालय हरखपुर गौरीगंज, पीएम श्री स्कूल रामगंज शाहगढ़ व प्राथमिक विद्यालय केशवपुर मुसाफिरखाना में बने मतदान केंद्रों का स्थलीय निरीक्षण कर वहां पर बिजली, पानी, रैंप, शौचालय, सुरक्षा व्यवस्था सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया एवं संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान डीएम व एसपी ने विद्यालय में अध्यनरत छात्र-छात्राओं से उनकी पढ़ाई के संबंध में जानकारी ली। इसके उपरांत उन्होंने मुसाफिरखाना कस्बे का भ्रमण कर शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
![](https://nishpakshpratidin.com/wp-content/uploads/2024/03/7c73f5d5-3882-4553-b765-b84e778e9e41-1024x461.jpg)