जरूरत मंद लोगो मे कम्बल का किया गया वितरण

सिरौलीगौसपुर बाराबंकी। कृष्ण सेवा संस्थान द्वारा 101 असहाय व कमजोर लोगों को कम्बल वितरित किए गए हैं। ग्राम मरकामऊ में कृष्ण सेवा संस्थान के अध्यक्ष सुभम मौर्य द्वारा वृद्ध महिलाओं एवं पुरुषों को ठंड से बचने के लिए कंबलों का वितरण किया गया है। ग्राम प्रधान रेखा गुप्ता एवं कोतवाली के उप निरीक्षक सलीमुद्दीन खान व  संभ्रांत व्यक्तियों की मौजूदगी में कंबल वितरण किए गए हैं। ग्राम प्रधान रेखा गुप्ता ने कहा कि इस भीषण ठंडी में सभी को कमजोर व असहाय लोगों की मदद करनी चाहिए।जरूरतमंद लोगों में कंबल वितरित को कार्यक्रम को लोगों ने सराहनीय कदम बताया। शुभम मौर्य ने बताया कि कबंंल वितरण कार्यक्रम की मुहिम लगातार चलाते रहेंगे। हर तरह से गरीब बेसहारा लोगों की मदद की करते रहेंगे। इस मौके पर बदोसराय पुलिस स्टाफ सहित कृष्णा सेवा संस्थान के कार्यकर्ता आशीष कुमार सचिन पाल हेमंत मोर्या सनी उत्कर्ष मौर्य शुभम मौर्य पुष्पेंद्र मौर्य बुधराम धीमान आदि लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button