विकास बंद पड़ा हुआ था और यहां पर भ्रष्टाचार फैला हुआ था

बिजनौर। आपका वोट सही दिशा में गया तो आपको महात्मा विदुर जैसा मेडिकल कॉलेज मिला। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि चौधरी चरण सिंह को पहले ही भारत रत्न मिल जाना चाहिए था, लेकिन प्रधानमंत्री की अगवाई में पहली बार इस सरकार ने चौधरी चरण सिंह के सम्मान में किसानों के नेता को भारत रत्न देने का काम किया है। मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस काम के लिए बहुत-बहुत बधाई देता हूं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि दुनिया के अंदर भारत की छवि बहुत खराब थी। विकास बंद पड़ा हुआ था और यहां पर भ्रष्टाचार फैला हुआ था। 2014 के बाद देश की सीमाएं सुरक्षित हुईं हैं। कश्मीर में धारा 370 समाप्त हो गई और अब एक देश में एक निशान के साथ-साथ एक संविधान बना है। अयोध्या में आस्था का सम्मान हुआ। जब सही हाथों में जनता का वोट जाता है तो ऐसे ही जनता का सम्मान होता है।

Related Articles

Back to top button