विकसित भारत संकल्प यात्रा पहुंची बरखेड़ा अमरिया उपस्थित रहे मंत्री

पीलीभीत। पूर्व सांसद नैनीताल–बहेड़ी लोकसभा एवं कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त उत्तराखंड बलराज पासी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “विकसित भारत संकल्प यात्रा अभियान” के अंतर्गत पीलीभीत बहेड़ी संसदीय क्षेत्र की विधानसभा बरखेड़ा स्थित अमरिया ब्लॉक की ग्रामसभा बहरूआ कॉलोनी में सरकारी योजनाओं से अवगत करवाते हुए मोदी जी के पंच प्रण की शपथ दिलाई,तत्पश्चात केंद्र व प्रदेश सरकार की विभिन्न जनलाभ कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष भाजपा पीलीभीत ओबीसी मोर्चा आतिफ मुख्तार,मंडल महामंत्री एवं कार्यक्रम संयोजक महेंद्रपाल राजपूत पूर्व अध्यक्ष नगर पंचायत मझोला अजय गोयल, जिला महामंत्री भाजयुमो पीलीभीत मिथुन डे,ग्राम प्रधान ममता देवी, ग्राम प्रधान कृष्णा मंडल, प्रधान पति रूप लाल वर्मा,बूथ अध्यक्ष गोविंद व्यापारी,दिनेश कुमार वर्मा,राजदी मंडल, मनोज राय,ऋषा मंडल सहित समस्त विभाग के अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button