पॉक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

बलिया। मनियर पुलिस ने दुष्कर्म, आईटी एक्ट व पॉक्सो एक्ट के वांछित अभियुक्त को शनिवार की दोपहर मनियर सिकंदरपुर मार्ग स्थित रामजीत बाबा मंदिर असना के पास से गिरफ्तार किया। इस संबंध में थानाध्यक्ष मंतोष सिंह ने बताया कि वांछित अभियुक्त के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय के लिए चालान कर दिया गया। पुलिस की माने तो थाने के उप निरीक्षक रतनलाल पाठक अपने हमराहियों के साथ क्षेत्र का भ्रमण कर रहे थे। इसी बीच उन्हें मुखबीर से सूचना मिली कि थाने में दर्ज दुष्कर्म, आईटी एक्ट व पॉक्सो एक्ट का वांछित मनियर सिकंदरपुर मार्ग स्थित रामजीत बाबा मंदिर असना के पास खड़ा है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने वांछित अभियुक्त सोनू ठाकुर पुत्र सिलेख ठाकुर निवासी ग्राम निपनिया को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि मनियर थाना क्षेत्र के एक नाबालिक लड़की को विगत 3 दिसंबर 2023 को अगवाकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया गया था। वीडियो वायरल के बाद पीड़ित किशोरी की मां की तहरीर पर मनियर पुलिस ने आरोपी गण निपनिया गांव निवासी इरशाद अंसारी व ध्रुव सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। उस समय सोनू ठाकुर कहीं बाहर था। जिसकी तलाश पुलिस को थी। आरोप है कि सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल सोनू ठाकुर ने ही किया था।

Related Articles

Back to top button