उप श्रमायुक्त ने किया अमृत सरोवर का निरीक्षण, सुंदरता देख की बीडीओ, सचिव व प्रधान की प्रसंशा

अधिकारियों ने सरोवर पर बने मंदिर में की पूजा, मनरेगा कार्यो का भी किया निरीक्षण

रामसनेहीघाट बाराबंकी। मंगलवार को उप श्रमायुक्त ने खंड विकास अधिकारी विनय मिश्रा के साथ बनीकोडर ब्लॉक क्षेत्र के फतेहगंज गांव स्थित अमृत सरोवर का निरीक्षण कर शिव मंदिर में पूजन अर्चन करके सरोवर की प्राकृतिक छटा देखकर प्रसन्नता व्यक्त की।
मंगलवार को उप श्रमायुक्त बृजेश कुमार त्रिपाठी सुबह लगभग 11 बजें बनीकोडर ब्लॉक मुख्यालय पर पहुचे जहाँ से वह खंड विकास अधिकारी विनय मिश्रा के साथ सीधे फतेहगंज स्थित अमृत सरोवर का निरीक्षण करने पहुंचे, उन्होंने अमृतसरोवर को देखकर निर्माण कार्य की सराहना करते हुए अमृतसरोवर के चारों ओर वृक्षारोपण कराए जाने के भी निर्देश दिए, करीब 1 घंटे उन्होंने खंड विकास अधिकारी विनय मिश्र, सचिव जूही जायसवाल व अन्य के साथ अमृत सरोवर की सुंदरता का निरीक्षण करके ग्राम सचिव व प्रधान की सराहना की। इस दौरान अधिकारियों ने अमृत सरोवर के तट पर बने शिव मंदिर को देखकर प्रसन्नता जाहिर करते हुए मंदिर में भगवान भोलेनाथ के दर्शन कर पूजा भी की। बनीकोडर की ग्राम पंचायत फतेहगंज में बने इस अमृत सरोवर पर सुबह शाम तमाम लोग इसकी छटा देंखने के लिए पहुचते है, यहां पर लोगो के बैठने के लिए बेंचे व अन्य चीजें मौजूद है, अमृत सरोवर के आस पास लगे पेड़ पौधे इस सरोवर की सुंदरता में चार चांद लगाने का कार्य कर रहे है, आज अधिकारियों के द्वारा किये गए निरीक्षण में इस अमृत सरोवर ने अधिकारियों का मन मोह लिया। यहां निरीक्षण के बाद श्रमायुक्त बीडीओ के साथ सीधे भवनियापुर खेवली एवम भेदूआ बहरेला पहुचे जहाँ पर चल रहे मनरेगा कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान श्री त्रिपाठी ने इन गांव में हो रहे प्रधानमंत्री आवास निर्माण की प्रगति भी देखी। इस मौके पर पंचायत सचिव जूही जायसवाल, ग्राम प्रधान सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button