बिहार के लखीसराय में एक ही परिवार के छह लोगों पर फायरिंग के बाद हुई दो लोगों की मौत…

पटना। बिहार में अपराध की बढ़ती घटनाओं को लेकर भारतीय जनता पार्टी प्रदेश के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमलावर हो गई है। लखीसराय में सनकी आशिक के दिनदहाड़े एक ही परिवार के छह लोगों को गोली मारने को लेकर भाजपा का गुस्सा फूट गया है।

भाजपा ने कहा है कि बिहार में गुंडाराज चल रहा है। आरोप लगाया है कि दिनदहाड़े ऐसी घटना हो रही है, अपराधी फरार हो रहे हैं और प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है।

लखीसराय में गुंडाराज : विजय सिन्हा
भाजपा के वरिष्ठ नेता और नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने सोमवार को अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट किए गए वीडियो में कहा कि लखीसराय में प्रशासनिक अराजकता के कारण वहां पूरी तरह से गुंडाराज स्थापित हो गया है।

इस पोस्ट में उन्होंने लिखा कि छठ महापर्व को लेकर इतने सुरक्षा के बीच एक ही परिवार के 6 लोगों को दिनदहाड़े गोली मारकर अपराधी फरार हो जाता है और प्रशासन मूकदर्शक बना रहता है।

सिन्हा ने आगे लिखा कि सत्ता संरक्षित अपराधी को बचाने का खेल चल रहा है, इस अपराध में दारू और बालू माफिया गैंग के लोग शामिल है। इसकी उच्चस्तरीय जांच हो। स्थानीय प्रशासन सत्ता से जुड़े लोगे को बचाने में लगी है और मामला को भटकाने में लगी है।

उन्होंने लिखा कि यह बेहद दुःखद और दुर्भाग्यपूर्ण है। यह हत्या नहीं ये जातीय नरसंहार है। सिन्हा ने इस पोस्ट में हैशटैग बिहार, गुंडाराज और लखीसराय भी लिखे।

Related Articles

Back to top button